HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

प्रदेश BJP की प्रमंडल स्तर पर सांगठनिक बैठक 24 से 27मार्च तक

अलग अलग प्रमंडल की बैठक में शामिल होंगे प्रदेश के नेता

Ranchi: प्रदेश BJP की सांगठनिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान को बल देने एवम सांगठनिक संरचना को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने केलिए आगामी 24 मार्च से 27 मार्च तक भाजपा की प्रमंडल स्तरीय सांगठनिक बैठक बुलाई गई है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

डॉ वर्मा ने बताया कि 24मार्च को 11बजे पूर्वाह्न से दुमका स्टेडियम में संथाल परगना प्रमंडल की बैठक आयोजित है जिसमे नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा शामिल होंगे।

25 मार्च को BJP प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवम प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय शामिल होंगे

इसी प्रकार 25 मार्च को 11बजे पूर्वाह्न से पलामू प्रमंडल की बैठक दीनदयाल स्मृति सभागार मेदनीनगर में आयोजित है जिसमे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवम प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय शामिल होंगे।

बताया कि 25मार्च को कोल्हान प्रमंडल की बैठक तुलसी भवन ,बिष्टुपुर ,जमशेदपुर में आयोजित है जिसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश जी संबोधित करेंगे।जबकि उत्तरी छोटानगपुर प्रमंडल की बैठक हंस मंडप बोकारो में आयोजित है जिसमे नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू शामिल होंगे।

27 मार्च को BJP संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,एवम प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय शामिल होंगे

27 मार्च को दक्षिणी छोटानगपुर प्रमंडल की बैठक,स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल, नगड़ी,रांची में आयोजित है जिसमे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,एवम प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय शामिल होंगे।

डॉ वर्मा ने बताया कि बैठक में विभिन्न जिलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,जिला प्रभारी , सांसद,विधायक, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,निवर्तमान जिलाध्यक्ष ,बूथ सशक्तिकरण अभियान की 4सदस्यीय जिला टोली,राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम हेतु गठित जिलों की 4सदस्यीय टोली ,मंडल अध्यक्ष एवम मंडल महामंत्री अपेक्षित हैं।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button