HeadlinesJharkhandStatesTrending

MMDR विधेयक पर हेमंत सोरेन का केंद्र पर निशाना, खनन में राज्य की भूमिका पर दिया जोर

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में CM हेमंत सोरेन ने MMDR विधेयक पर कहा कि खनन गतिविधियों में राज्य सरकार की भूमिका अहम है और उसके मंतव्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

MMDR विधेयक पर CM हेमंत सोरेन का केंद्र पर निशाना, बोले- खनन में राज्य सरकार की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

 

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में MMDR विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के समक्ष राज्य के अधिकारों और भूमिका का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खनन के क्षेत्र में राज्य सरकार की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भले ही खनन का काम कोल इंडिया से जुड़ी कंपनियां और दूसरी खनन कंपनियां करती हों, लेकिन राज्य सरकार के सहयोग के बिना खनन गतिविधियों का संचालन संभव नहीं है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन कंपनियां अपनी संस्थागत व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली के तहत काम करती हैं, लेकिन राज्य सरकार की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। झारखंड से निकलने वाला कोयला देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान देता है। यदि यहां से कोयले का परिवहन प्रभावित होता है, तो इसका असर देश की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

 

राज्य सरकार के मंतव्य को महत्व देने की जरूरत

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा को कानून बनाने का अधिकार है और राज्य सरकार इस अधिकार को छीनने की बात नहीं कर रही है। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में राज्य सरकार भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए किसी भी संवैधानिक विषय पर निर्णय लेते समय राज्य सरकार के मंतव्य और उसकी भूमिका को ध्यान में रखना जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार की अपनी कार्यप्रणाली और निर्णय लेने की व्यवस्था होती है। ऐसे में संवैधानिक विषयों पर राज्य सरकार का पक्ष भी सुना जाना चाहिए।

 

संघीय ढांचे में केंद्र और राज्य दोनों की जिम्मेदारी

 

मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य के संबंधों पर कहा कि भारत एक संघीय ढांचे के तहत स्थापित है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के अपने-अपने संवैधानिक दायित्व हैं। सदन की भावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है और आगे भी करती रहेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, झारखंड के संदर्भ में MMDR विधेयक से जुड़े विषय पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button