HeadlinesJharkhandStatesTrending

विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, जमशेदपुर से पकड़ा

सिमडेगा पुलिस ने विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर के बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया। पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 25/2026 में कार्रवाई।

सिमडेगा पुलिस ने पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर से किया गिरफ्तार, विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में कार्रवाई

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने पाकरटांड़ थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिषेक भारती को जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।

यह मामला सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ एक नाबालिग किशोरी द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप से जुड़ा है। किशोरी के दादा ने पाकरटांड़ थाने में कांड संख्या 25/2026 दर्ज कराई थी।

किशोरी का अपहरण कर दबाव बनाने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में दिलीप तिर्की और पत्रकार अभिषेक भारती को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों ने किशोरी का अपहरण किया और दबाव बनाकर विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ झूठा बयान दिलवाया।

पुलिस इसी प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

पहले दिलीप तिर्की की हुई थी गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने इससे पहले छापेमारी कर दिलीप तिर्की को रांची के जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे नामजद अभियुक्त अभिषेक भारती को बुधवार रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के कांड संख्या 25/2026 के सिलसिले में की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button