HeadlinesJharkhandStatesTrending

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, CCTV से ट्रैफिक डायवर्जन तक पूरा सुरक्षा प्लान

रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV निगरानी और पुलिस डिप्लॉयमेंट की तैयारी

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, CCTV से ट्रैफिक डायवर्जन तक पूरा सुरक्षा प्लान तैयार

रांची: दुर्गा पूजा 2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. पूजा के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पंडालों की सुरक्षा, CCTV निगरानी, फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जा रहा है.

प्रशासन की ओर से पूजा समितियों और अखाड़ों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. सितंबर में शांति समिति की दो बैठकें भी आयोजित की जा चुकी हैं.

पंडालों में अंदर-बाहर CCTV लगाना जरूरी

सभी प्रमुख पूजा पंडालों में अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं. पंडाल के बाहर सड़क की ओर भी कैमरे लगाने पर जोर दिया गया है, ताकि आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.

CCTV की रिकॉर्डिंग कम से कम 7 से 8 दिनों तक सुरक्षित रखने को कहा गया है. किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जांच के दौरान फुटेज का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट पर विशेष जोर

प्रशासन ने पूजा पंडालों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया है.

खास तौर पर बकरी बाजार और रामलीला पंडाल में इमरजेंसी एग्जिट समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं.

महिला सुरक्षा के लिए भी विशेष व्यवस्था

दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी. भीड़ वाले पूजा पंडालों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ निगरानी बढ़ाने की तैयारी है.

14 अक्टूबर से शुरू हो सकता है पुलिस डिप्लॉयमेंट

पूजा के दौरान पीक आवर में शहर के प्रमुख इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. प्रशासन की तैयारी है कि 14 अक्टूबर से पुलिस डिप्लॉयमेंट शुरू किया जा सके.

भीड़ और संवेदनशीलता के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

ट्रैफिक डायवर्जन पर भी तैयार हो रहा प्लान

दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था भी की जाएगी. प्रमुख पूजा पंडालों और भीड़ वाले इलाकों के आसपास वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की तैयारी है.

प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने में परेशानी न हो और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे.

पूजा समितियों को दिए गए सुरक्षा निर्देश

प्रशासन ने पूजा समितियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखने को कहा है. पंडालों में प्रवेश और निकासी के रास्तों को स्पष्ट रखने, CCTV सक्रिय रखने और फायर सेफ्टी के इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.

दुर्गा पूजा के दौरान रांची में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. ऐसे में प्रशासन और पुलिस की तैयारियों का उद्देश्य सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button