HeadlinesJharkhandStatesTrending

झारखंड विधानसभा सचिवालय में सुरेंद्र कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई,

झारखंड विधानसभा सचिवालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार को दी गई विदाई,

रांची: झारखंड विधानसभा सचिवालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सुरेंद्र कुमार ने 13 फरवरी 1990 को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सरकारी सेवा की शुरुआत की थी। स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा देने के बाद उन्होंने 1 अक्टूबर 2007 को झारखंड विधानसभा सचिवालय में सहायक के पद पर योगदान दिया।

अपने सेवाकाल के दौरान सुरेंद्र कुमार ने अपनी योग्यता, कार्यकुशलता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार से विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

प्रभारी सचिव ने की कार्यों की सराहना

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि किसी भी संस्थान की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से संचालित करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया।

उन्होंने सुरेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त जीवन के लिए स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।

  • समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सुरेंद्र कुमार के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button