TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

कांग्रेस ने साजिश के तहत कराई पत्थरबाजी: Aditya Sahu

रांची। Aditya Sahu: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन और पत्थरबाजी को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है।

गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को उकसाकर हिंसा भड़काई और अब उल्टा भाजपा नेताओं पर ही झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है।

कांग्रेस ने मर्यादा को तार-तार किया: Aditya Sahu

पत्रकारों को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि लोकतंत्र लोक-लाज और मर्यादा से संचालित होता है, जिसे कांग्रेस ने पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस के ‘दोहरे चरित्र’ की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली और झारखंड में पार्टी का अलग-अलग रुख रहता है। जनहित के मुद्दों पर विफल रहने के बाद कांग्रेस अब केवल राजनीतिक ड्रामेबाजी का सहारा ले रही है।

JPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में JPSC, JSSC-CGL और उत्पाद सिपाही जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं लगातार विवादों में रही हैं। पेपर लीक और व्यापक अनियमितताओं के बावजूद सत्ता में शामिल कांग्रेस ने कभी निष्पक्ष जांच की आवाज नहीं उठाई। साहू ने कहा कि युवा मोर्चा के दबाव में पूर्व JPSC अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा था, और अब उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

CID जांच महज दिखावा: Aditya Sahu

आदित्य साहू ने स्पष्ट किया कि JPSC घोटाले में राज्य पुलिस की CID जांच केवल एक औपचारिकता (आईवॉश) है। भाजपा ने पूरे मामले की निष्पक्षता से CBI जांच कराने की मांग दोहराई। वहीं NEET परीक्षा विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी गड़बड़ी की पुष्टि हुई, वहां परीक्षा रद्द कर पारदर्शी तरीके से दोबारा आयोजित की गई और दोषियों को जेल भेजा गया।

हिंदपीढ़ी से बुलाए गए असामाजिक तत्व, DSP हों निलंबित: Aditya Sahu

पार्टी कार्यालय पर हुए हमले को एक प्रायोजित साजिश बताते हुए भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र से असामाजिक तत्वों को बुलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव कराया, जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मौके पर तैनात डीएसपी दिग्विजय सिंह की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। भाजपा ने डीएसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।

कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी भाजपा

कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर पर पलटवार करते हुए साहू ने इसे पूर्व-नियोजित षड्यंत्र का हिस्सा बताया। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा भी उपलब्ध वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के साथ कोतवाली थाने में कांग्रेस नेताओं और उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button