JharkhandHeadlinesStatesTrending

रांची: कांके में 65वें सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, बोडिया और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बने चैंपियन

बालक वर्ग में हाई स्कूल बोडिया और बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कांके ने खिताब जीता।

रांची: कांके में 65वें सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, बोडिया और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय ने जीता खिताब

Ranchi: विद्यालयी खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित 65वें सुब्रतो कप कांके प्रखंड स्तरीय अंडर-17 बालक एवं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कांके विधायक सुरेश बैठा ने गुब्बारे उड़ाकर किया।

उद्घाटन समारोह में आयोजन समिति की ओर से विधायक का पुष्पगुच्छ, मोमेंटो और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अजय बैठा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जूही रानी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मंजू बिलुंग, भारती फाउंडेशन के निशांत और ऋतिक सहित प्रखंड के खेल शिक्षक-शिक्षिकाएं, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बालक वर्ग में हाई स्कूल बोडिया बना विजेता

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में हाई स्कूल बोडिया ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पीएम श्री उच्च विद्यालय, कुम्हारिया उपविजेता रहा।

बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

अंडर-17 बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं जीएमएस गागी हिंदी की टीम उपविजेता रही।

विद्यालयी खेलों को मिलेगा बढ़ावा

आयोजकों ने बताया कि सुब्रतो कप जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देती हैं। इससे न केवल विद्यालयी खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए नई प्रतिभाओं का चयन भी आसान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button