JharkhandHeadlines

यूपी में भीषण सड़क हादसा, पलामू के चार लोगों की मौत

किछौछा शरीफ से लौट रहे थे सभी, ट्रक से टक्कर में उजड़ गए चार परिवारों के चिराग

रिपोर्ट : नितेश-रौशन

झारखंड के पलामू जिले अंतर्गत मेदिनीनगर शहर में उस वक्त मातम पसर गया, जब उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में शहर के चार लोगों की दर्दनाक मौत की खबर पहुंची।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सभी लोग धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। उत्तर प्रदेश के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पास उनकी कार की एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे

मृतकों में मेदिनीनगर की छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज रज्जाक, कैश अंसारी और शोहराब राईन शामिल हैं। चौथा मृतक वाहन चालक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग 11 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने डेहरी ऑन सोन गए थे। वहीं से उन्होंने धार्मिक स्थल किछौछा शरीफ जाने का निर्णय लिया था। दर्शन कर लौटने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मेदिनीनगर शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

घायलों की मदद करते स्थानीय लोग

मृतकों के घरों पर लोगों की भीड़ जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में गम का माहौल है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button