HeadlinesJharkhandStatesTrending

रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले फैजान, सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से है पीड़ित

गोड्डा के फैजान ने लिखी सफलता की नई इबारत, 93.8% अंक हासिल कर बने प्रेरणास्रोत

सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर फैजान ने हासिल किए 93.8% अंक, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की

रांची/गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के होनहार छात्र मो. फैजान उल्लाह ने सेरेब्रल पाल्सी जैसी गंभीर शारीरिक चुनौती के बावजूद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उनकी इस उपलब्धि की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

फैजान ने साबित कर दिया कि सफलता शारीरिक सीमाओं से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से हासिल होती है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार, जिले और राज्य का नाम रोशन किया।

इसी क्रम में मो. फैजान उल्लाह ने रांची स्थित आवास पर झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह । मंत्री ने फैजान की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।                                                 

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि फैजान की सफलता केवल एक छात्र की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो जीवन में किसी न किसी चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक बाधाएं कभी भी सपनों और सफलता के रास्ते में रुकावट नहीं बन सकतीं, यदि व्यक्ति के भीतर आगे बढ़ने का जुनून और दृढ़ संकल्प हो।

मंत्री ने कहा कि फैजान की कहानी समाज को यह संदेश देती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि फैजान आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे तथा हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

फैजान की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी चुनौती मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button