JharkhandHeadlinesStatesTrending

फूड प्वाइजनिंग के बाद अस्पताल पहुंचीं Kalpana Soren, मरीजों का जाना हाल

मरीजों से मिलीं कल्पना सोरेन, डॉक्टरों को दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह: लेदा-बेजटो क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद स्थानीय विधायक Kalpana Soren ने मंगलवार को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।

डॉक्टरों को दिए सख्त निर्देश: Kalpana Soren

विधायक ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की और साफ निर्देश दिया कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित लोगों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में: Kalpana Soren

फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है और आवश्यक दवाओं व सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इलाके में चिंता का माहौल

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की है। विधायक का अस्पताल दौरा यह दिखाता है कि प्रशासन इस घटना को लेकर गंभीर है और प्रभावित लोगों को बेहतर इलाज देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रांची में जमीन विवाद पर गोलीकांड, आरोपी एक घंटे में गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button