Bihar News: बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों को दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। उम्मीद है कि अप्रैल के अंत तक 20-20 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
अब तक इस योजना के तहत करीब 19 लाख जीविका दीदियों ने आवेदन किया है, जिससे साफ है कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
पहली किस्त के बाद अब दूसरी किश्त की तैयारी: Bihar News
इस योजना के तहत पहले चरण में महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए थे, ताकि वे अपना छोटा रोजगार शुरू कर सकें। अब सरकार उन महिलाओं को दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपए देने जा रही है, जिन्होंने पहले मिले पैसों से काम शुरू किया है। चयन प्रक्रिया एक विशेष ऐप के जरिए की जा रही है, जिसमें उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने अपना व्यवसाय शुरू कर दिया है।
किसे मिलेगा 20 हजार का लाभ?: Bihar News
दूसरी किस्त हर किसी को नहीं मिलेगी। इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं:
- जिन्होंने पहली किस्त का सही उपयोग किया हो
- जिन्होंने अपना रोजगार शुरू किया हो
- जिनका डेटा और काम सत्यापन में सही पाया जाए
सरकार पहले इन महिलाओं की मैपिंग और वेरिफिकेशन करेगी, इसके बाद ही राशि ट्रांसफर की जाएगी।
5 फेज में मिलेंगे पूरे 2 लाख रुपए: Bihar News
इस योजना की खास बात यह है कि महिलाओं को एक बार में नहीं, बल्कि 5 चरणों में कुल 2 लाख रुपए दिए जाएंगे:
- दूसरी किस्त: 20,000 रुपए
- तीसरी किस्त: 40,000 रुपए
- चौथी किस्त: 80,000 रुपए
- पांचवीं किस्त: 60,000 रुपए
हर चरण के बाद यह बताना होगा कि पैसा कहां खर्च किया गया। सही उपयोग और सत्यापन के बाद ही अगली किस्त जारी होगी।
महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का मौका
इस योजना का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार चाहती है कि जीविका दीदियां अपने व्यवसाय को मजबूत करें और परिवार की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो अप्रैल के अंत तक लाखों महिलाओं के खातों में यह राशि पहुंच जाएगी जो उनके सपनों को नई उड़ान दे सकती है।



