
नई दिल्ली | Kalpana Soren: झारखंड की राजनीति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई (BRICS CCI WE) एनुअल वुमेन समिट 2026’ के दौरान गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को प्रतिष्ठित ‘वुमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
Honoured to be part of the BRICS Chamber of Commerce & Industry – Women Empowerment Annual Summit 2026 held at Hyatt Regency, New Delhi, a remarkable platform that brought together women leaders, policymakers and change-makers from across the globe to deliberate on the future of… pic.twitter.com/XVmna1S460
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) March 23, 2026
यह सम्मान उन्हें हाशिए पर रहने वाली महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।
यह पुरस्कार झारखंड की हर ‘मंईयाँ’ को समर्पित: Kalpana Soren
सम्मान ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कल्पना सोरेन ने इस उपलब्धि को व्यक्तिगत गौरव से ऊपर बताया। उन्होंने कहा:
-
सामूहिक जीत: “यह पुरस्कार मेरा नहीं, बल्कि झारखंड की हर उस महिला का है जो खेतों से लेकर दफ्तरों तक पसीना बहा रही है। यह उन अनगिनत महिलाओं के साहस और सपनों को समर्पित है जो बाधाओं को पार कर मुकाम हासिल कर रही हैं।”
-
बदलाव की नायिका: उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में महिलाओं को केवल ‘लाभार्थी’ नहीं, बल्कि ‘उद्यमी’ और ‘बदलाव की नायिका’ के रूप में देखा जा रहा है।
लंदन से ऑक्सफोर्ड तक का अनुभव साझा किया
कल्पना सोरेन ने अपनी हालिया विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे झारखंड की बेटियां वैश्विक मंच पर चमक रही हैं।
“ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ रही झारखंड की छात्राओं के जुनून ने मुझे आशा से भर दिया है। सशक्तिकरण का मतलब केवल शामिल करना नहीं, बल्कि निष्पक्षता सुनिश्चित करना है ताकि हर महिला को नेतृत्व का समान अवसर मिले।”
दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ सम्मान
ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में राजनीति, सिनेमा और कूटनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं:
-
राजनीतिक हस्तियां: पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, पूर्व ब्रिक्स शेरपा संजय भट्टाचार्य।
-
सिनेमा और समाज: प्रख्यात अभिनेत्री शबाना आज़मी, अभिनेत्री और यूएन एडवोकेट भूमि पेडनेकर।
-
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि: दक्षिण अफ्रीका की लेबोगैंग जुलु और विभिन्न देशों के प्रतिनिधिगण।
ब्रिक्स (BRICS) जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर Kalpana Soren का सम्मानित होना झारखंड के ‘महिला मॉडल’ की वैश्विक पहचान को दर्शाता है। स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से आर्थिक स्थिरता और छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की योजनाओं ने कल्पना सोरेन को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान का हकदार बनाया है।



