रांची: झारखंड में आय से अधिक संपत्ति (DA Case) मामले में एसीबी (ACB) की कार्रवाई तेज हो गई है। Vinay Choubey के रिश्तेदारों पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को एसीबी की टीम ने उनके साले शीपिज त्रिवेदी के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) उपेंद्र शर्मा से कड़ी पूछताछ की।
शीपिज त्रिवेदी की कंपनी रही मुख्य केंद्र
कंपनी के लेन-देन और निवेश पर नजर एसीबी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि काले धन को सफेद (Money Laundering) कैसे किया गया। पूछताछ का मुख्य केंद्र शीपिज त्रिवेदी की कंपनी रही। अधिकारियों ने सीए से कंपनी के लेन-देन, व्यवसाय, निवेश के स्रोतों और आय-व्यय के ब्योरे पर सवाल-जवाब किए। जांच एजेंसी को शक है कि सीए के पास निवेश से जुड़े कई गहरे राज छिपे हैं।
सबूत जुटाने में लगी जांच एजेंसी
लगातार दूसरे दिन हुई पूछताछ एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, सीए उपेंद्र शर्मा को नोटिस भेजकर बुलाया गया था। उनसे एक दिन पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। जांच टीम को अनुसंधान के दौरान संकेत मिले थे कि सीए इस मामले में कई अहम कड़ियां जोड़ सकते हैं।
अभी भी कई सवालों के जवाब बाकी बुधवार की पूछताछ में एसीबी को कुछ बिंदुओं पर जानकारी तो मिली है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश सवालों के जवाब अभी भी नहीं मिल पाए हैं। फिलहाल एजेंसी मिली हुई जानकारियों का सत्यापन (Verification) कर रही है और निवेश के सबूत जुटाने में लगी है।



