रांची: झारखंड के कद्दावर नेता और ‘दिशोम गुरु’ के नाम से विख्यात दिवंगत Shibu Soren को केंद्र सरकार द्वारा मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान देने की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है।
झारखंड की पहचान और आत्मसम्मान की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी को पद्मभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाना हर झारखंडवासी के लिए भावुक और ऐतिहासिक क्षण है और यह प्रदेश की करोड़ों जनता का सम्मान है।
आदिवासी समाज की आवाज़ बनने से लेकर… pic.twitter.com/3HHe7ZPAaC
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) January 25, 2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया है।
अशिक्षा और नशाखोरी के खिलाफ गुरुजी Shibu Soren की लड़ाई को नमन
सांसद आदित्य साहू ने कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि झारखंड की मिट्टी और ‘धरती पुत्र’ श्रद्धेय गुरुजी के संघर्षों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज में व्याप्त अशिक्षा, नशाखोरी और सूदखोरी (महाजनी प्रथा) जैसी कुरीतियों के खिलाफ एक लंबी और कठिन लड़ाई लड़ी। उनके योगदान को झारखंड कभी नहीं भुला सकता।
अलग राज्य आंदोलन को दी दिशा, मोदी सरकार का जताया आभार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन का वर्षों तक नेतृत्व किया और उसे एक नई दिशा दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार झारखंड के अमर शहीदों, कलाकारों और समाजसेवियों को पद्म अलंकरण से सम्मानित कर रही है, जो राज्य की जनता के लिए गर्व की बात है।
Tags:
Shibu Soren, Padma Bhushan 2026, Aditya Sahu, BJP Jharkhand, Prime Minister Narendra Modi, Jharkhand Politics, Padma Awards, Jharkhand Statehood Movemen



