
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने मानव तस्करी (Human Trafficking) के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने शहर में सक्रिय कुख्यात ‘गुलगुलिया गैंग’ के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 12 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस मामले में गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
Ranchi Police: बेचने की थी पूरी तैयारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह बच्चों को इकट्ठा कर उन्हें बेचने की फिराक में है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और 12 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। जांच में यह बात सामने आई है कि तस्कर इन बच्चों को राज्य से बाहर भेजने और बेचने की तैयारी में थे। समय रहते पुलिस की दबिश ने इन मासूमों की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली।
Ranchi Police: 16 तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
इस अभियान में पुलिस ने गिरोह के 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन बच्चों को कहां से अगवा किया गया था या बहला-फुसलाकर लाया गया था। साथ ही, इस गैंग के तार किन राज्यों से जुड़े हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।
भिक्षाटन और अपराध में भी धकेलने का शक
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ‘गुलगुलिया गैंग’ अक्सर बच्चों का इस्तेमाल भिक्षाटन करवाने, कबाड़ बिनवाने और छोटी-मोटी चोरी की वारदातों के लिए करता है। लेकिन इस बार मामला सीधे तौर पर मानव तस्करी से जुड़ा पाया गया है। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है।
Ranchi Police, Human Trafficking Jharkhand, Gulgulia Gang Arrest, Child Rescue Operation, Jharkhand Crime News, Child Traffick
यह भी पढ़ें: दावोस में CM Hemant Soren कई ग्लोबल कंपनियों के प्रमुखों से करेंगे मुलाकात, झारखण्ड में निवेश का देंगे न्यौता



