पटना: बिहार में मकर संक्रांति का त्योहार पारंपरिक उल्लास और सियासी सरगर्मियों के बीच मनाया गया। गुरुवार (15 जनवरी 2026) को CM Nitish Kumar जदयू विधायक चेतन आनंद के आवास पर आयोजित ‘दही-चूड़ा भोज’ में शामिल हुए। गर्दनीबाग स्थित मंत्री एन्क्लेव में हुए इस आयोजन में सीएम ने पार्टी नेताओं के साथ त्योहार का आनंद लिया।
चेतन आनंद ने किया सीएम का स्वागत
भोज के दौरान युवा विधायक चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को प्रतीक चिन्ह (Memento) भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न मुद्रा में नजर आए और उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
आनंद मोहन और लवली आनंद भी रहे मौजूद
इस भोज में आनंद मोहन का परिवार विशेष रूप से सक्रिय दिखा। पूर्व सांसद आनंद मोहन और सांसद लवली आनंद ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इसके अलावा, बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्याम रजक और रत्नेश सादा समेत बड़ी संख्या में जदयू के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस भोज में शामिल हुए।



