रांची: Jharkhand में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने राज्य में स्थापित होने वाले पहले झारखण्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी को जल्द संचालित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। @IrfanAnsariMLA pic.twitter.com/JbFCucAkyH
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) December 23, 2025
मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में राज्य की पहली ‘झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज’ की स्थापना और संचालन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
Jharkhand News: चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर
रांची के बॉम्बे (इटकी के समीप) में स्थापित होने वाली यह यूनिवर्सिटी राज्य की पहली स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार राज्य की चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह यूनिवर्सिटी न केवल पढ़ाई बल्कि मेडिकल रिसर्च और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।”
मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश:
-
जल्द हो नियुक्तियाँ: मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी की नियमावली गठन और फैकल्टी मेंबर्स की नियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है, ताकि संस्थान का संचालन जल्द से जल्द शुरू हो सके।
-
NMC गाइडलाइंस का पालन: उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्थान की सभी प्रक्रियाएं और ढांचा नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
-
रिसर्च और आधुनिकता: यूनिवर्सिटी को इस तरह विकसित करने का लक्ष्य है जिससे मेडिकल शोध (Research) और मानव संसाधन को उन्नत बनाकर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाया जा सके।
Jharkhand News: बैठक में रहे मौजूद
इस समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अब तक की प्रगति और भवन निर्माण से जुड़ी तैयारियों से अवगत कराया।



