TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

दादा सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर CM Hemant Soren का बड़ा ऐलान: 28 नवंबर को 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

रामगढ़/गोला | झारखंड के CM Hemant Soren ने अपने दादा और महान आंदोलनकारी शहीद सोबरन सोरेन के 68वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड़ (नेमरा) पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 28 नवंबर 2025 को वर्तमान सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर राज्य सरकार 10 हजार से अधिक युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपेगी।

CM Hemant Soren

वीरों के सपनों का झारखंड

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है और यह खून से सींचा हुआ प्रदेश है। हमारे पूर्वजों ने सामंती विचारधारा के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। उन्होंने कहा, “आज जिम्मेदारी बड़ी है। हमें अपने हक-अधिकार के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना है और राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देना है।”

हेडक्वार्टर से नहीं, गांवों से चल रही सरकार: CM Hemant Soren 

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की कार्यशैली पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं, बल्कि गांवों से चल रही है। ‘सेवा का अधिकार’ कार्यक्रम के तहत अधिकारी अब खुद ग्रामीणों के घर-आंगन तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी कार्यालयों में अब बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं है और दलालों को ढूंढ कर बाहर किया जा रहा है।

CM Hemant Soren

आधी आबादी और स्वरोजगार पर जोर: CM Hemant Soren 

सीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है। सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार के जरिए भी युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक ममता देवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: IITF 2025: दिल्ली में छाया झारखंड का ‘माइनिंग टूरिज्म’, वर्चुअल रियलिटी में पतरातू और देवघर के दर्शन को उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button