BiharHeadlinesNationalPoliticsStatesTrending

Anurag Thakur का लालू-तेजस्वी पर तीखा हमला, ‘लालू राज जंगल राज था’

भाजपा नेता ने कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना, एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

भागलपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने बिहार के भागलपुर में एक ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को ‘जंगल राज’ बताते हुए कहा कि उस दौरान महिलाएं असुरक्षित थीं और भ्रष्टाचार चरम पर था।

चारा तक नहीं छोड़ा: Anurag Thakur 

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि लालू यादव ने “जंगल राज” में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी थीं। उन्होंने कहा, “जंगल राज के सरदार लालू जी ने तो गाय-भैंस और मुर्गी के चारे तक को नहीं छोड़ा, सब खा गए।” ठाकुर ने तंज कसा कि लालू ने अपने बेटे को नौवीं कक्षा से आगे पढ़ाना भी जरूरी नहीं समझा।

उन्होंने राजद के रोजगार मॉडल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनका मॉडल “रंगदारी, अपहरण और लूटपाट” है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का अध्यक्ष करोड़ों के घोटालों का आरोपी हो, क्या उसे बिहार की सत्ता सौंपी जा सकती है?

Anurag Thakur News: राहुल और तेजस्वी पर सीधा हमला

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि जिस नेता के नेतृत्व में कांग्रेस 90 चुनाव हार चुकी है, वह अब “नौवीं फेल” का हाथ पकड़कर बिहार में मुख्यमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने राहुल और तेजस्वी की हालिया यात्रा पर भी तंज कसा। ठाकुर ने कहा कि आज की यात्रा 16 दिन में पूरी हो गई, लेकिन लालू राज में यह यात्रा पूरी करने में चार महीने लगते, क्योंकि तब सड़कें नहीं थीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अब विकासशील राज्य बन चुका है।

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था, और 11 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हैं। अब उनका लक्ष्य एक करोड़ लोगों को रोजगार देना है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button