
पटना: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में राजनीतिक बवाल मच गया है।
LIVE: Samvidhan Sammelan | Motihari, Bihar https://t.co/kwDuBkggZp
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 28, 2025
भाजपा नेताओं ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है।
Rahul Gandhi News: दरभंगा में हुई घटना
यह घटना दरभंगा जिले के अतरबेल में हुई, जहां राहुल और तेजस्वी की यात्रा के लिए एक स्वागत मंच बनाया गया था। आरोप है कि इस मंच से किसी समर्थक ने पीएम मोदी की दिवंगत मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह केवल पीएम का ही नहीं, बल्कि हर भारतीय मां और महिला का अपमान है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, फिर भी भाजपा ने इसे ‘लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना’ बताया है।
Rahul Gandhi News: बीजेपी का चौतरफा हमला
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता बनने के लायक नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने इस अपमानजनक टिप्पणी पर माफी नहीं मांगी। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसे कांग्रेस और राजद की ‘द्वेष फैलाने वाली भाषा’ बताया। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने भी सोशल मीडिया पर इसे ‘बेहद शर्मनाक और निंदनीय’ बताया है। भाजपा और सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।
भाजपा का आरोप है कि राहुल और तेजस्वी ने पहले बिहारियों का अपमान करने वाले रेवंत रेड्डी और स्टालिन को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारियों को अपमानित कराया, और अब उनकी हताशा इस हद तक पहुंच गई है कि वे प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को गाली दिलवा रहे हैं।



