
रांची: CM Hemant Soren ने सोमवार को रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बन रहे कन्वेंशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कन्वेंशन सेंटर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।अधिकारियों ने बताया दी कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्ष 2018
1/3 pic.twitter.com/xVqripgXed— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) August 25, 2025
परियोजना की स्थिति और CM Hemant Soren के निर्देश
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 2018 में शुरू हुई इस परियोजना का काम बीच में ही बंद कर दिया गया था। इस सेंटर को 5,000 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ बनाया जाना था।

स्थल निरीक्षण के बाद, मुख्यमंत्री सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि इस निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का उपयोग राज्य हित में बेहतर तरीके से हो सके, इसके लिए एक अच्छी कार्य योजना तैयार की जाए। उनका यह निर्देश परियोजना को पुनर्जीवित करने और इसकी उपयोगिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी
इस मौके पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, और जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग



