BiharHeadlinesPoliticsStatesTrending

सोशल मीडिया बना BJP का चुनावी हथियार, तीन हजार कार्यकर्ता मोर्चे पर

तकनीक आधारित प्रचार में भाजपा को बढ़त

Patna: BJP: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ही सोशल मीडिया पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भाजपा ने तकनीक आधारित प्रचार तंत्र को मजबूत करते हुए करीब 3000 से अधिक कार्यकर्ता और पेशेवर सोशल मीडिया प्रचार अभियान में झोंक दिए हैं। इससे पार्टी वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी को अधिक आक्रामक बना रही है।

BJP Social Media Team: सोशल मीडिया बना चुनावी कुरुक्षेत्र

भले ही राज्य में अब तक चुनाव प्रचार और बड़ी रैलियां शुरू नहीं हुई हों, लेकिन सोशल मीडिया पहले ही बिहार की सियासी जंग का केंद्र बन चुका है। भाजपा के सोशल मीडिया अभियान में विरोधियों के खिलाफ कटाक्ष भरे कार्टून, मीम्स और शब्दों का चतुर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस वर्चुअल युद्ध में एक से एक विशेषण गढ़े जा रहे हैं।

BJP News: पार्टी मुख्यालय से जिले तक सक्रिय टीमें

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने जानकारी दी कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में लगभग चार दर्जन पेशेवर सोशल मीडिया विशेषज्ञ राज्यभर की यूनिट्स को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। वहीं, सभी जिलों में सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता दिन-रात प्रचार सामग्री तैयार कर रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं।

BJP News: नमो ऐप बना संवाद का माध्यम

पार्टी नमो ऐप के जरिए भी जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही है। इस ऐप के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और पीएम मोदी के कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी जा रही है। साथ ही इसे भाजपा के डिजिटल कैम्पेन का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

डिजिटल रणनीति से चुनावी बढ़त की कोशिश

सोशल मीडिया की इस सक्रियता को भाजपा 2025 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के सबसे प्रभावशाली साधन के रूप में देख रही है। पार्टी का मानना है कि युवा मतदाता, पहली बार वोटर और शहरों के मध्यम वर्ग को डिजिटल माध्यम से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सकता है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: हूल दिवस पर हथियारों के साथ पकड़े गए संदिग्धों को लेकर गरमाई Jharkhand की राजनीति

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button