
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता Vinod Pandey ने भाजपा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति झारखंड की धरती पर नहीं चलने वाली।
प्रेस बयान :
————-
◆ भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति नहीं चलने वाली झारखंड में..
◆ देश में है अघोषित आपातकाल..… pic.twitter.com/Zp9Q18MmZj— Vinod Kumar Pandey (@VinodPandeyJMM) June 26, 2025
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता सद्भाव और समरसता में विश्वास रखती है, और किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद या विभाजनकारी राजनीति को नकारती है।
Vinod Pandey ने भाजपा की नीतियों को बताया विफल
विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड की जनता ने पिछले चुनावों में भाजपा की साजिशों को नकार कर स्पष्ट संदेश दिया है। अब गिरिराज सिंह जैसे नेता तुष्टीकरण जैसे निराधार आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं, परंतु जनता सब समझती है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों की बदहाली का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां भाजपा सत्ता में है, वहां जनता त्रस्त है, और मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है।
अघोषित आपातकाल : Vinod Pandey
झामुमो नेता ने देश में ‘अघोषित आपातकाल’ की स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,
“भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को जेबी संस्था में बदल दिया है। इन संस्थाओं का इस्तेमाल सत्ता के विरोधियों को दबाने के लिए हो रहा है।“
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और पूरा सिस्टम कुछ लोगों के इशारों पर चलाया जा रहा है, जो देश की संवैधानिक परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
सांस्कृतिक एकता को कमजोर करने की कोशिशों पर नाराज़गी: Vinod Pandey
विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को तोड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गिरिराज सिंह से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा विकास कार्यों में लगाएं न कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने में।
चेतावनी: जनता सिखाएगी सबक
उन्होंने दो टूक कहा कि यदि भाजपा ने अपनी विभाजनकारी रणनीतियों को नहीं बदला, तो झारखंड की जनता भविष्य में भी उन्हें सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेगी।
“हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सामाजिक समरसता, विकास और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है,” उन्होंने कहा।
यह भी पढ़े: आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादी — Vinod Kumar Pandey



