
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर CM Hemant Soren ने बाबा नगरी देवघर में बाबा भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
ये सिर्फ शिव बारात मात्र नहीं, ये ऐसा आयोजन है जिसका कोई दायरा नहीं: श्री @HemantSorenJMM
मुख्यमंत्री देवघर में आयोजित महा शिवरात्रि महोत्सव-2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।@DipikaPS @kumarsudivya @DCDeoghar https://t.co/vqDwAczIuc pic.twitter.com/B8ldPtWhv0
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 26, 2025
उन्होंने कहा कि शिव बारात में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहां इंसानों के साथ जीव-जंतु भी बारात का हिस्सा बने। यह सिर्फ एक परंपरागत शिव बारात नहीं है, बल्कि इसकी भव्यता दर्शाती है कि इससे बड़ी कोई शक्ति नहीं है और संपूर्ण विश्व इसी आस्था के बल पर चलता है। मुख्यमंत्री ने केएनएन स्टेडियम में आयोजित शिव बारात महोत्सव को संबोधित किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य झांकियों के साथ शिव बारात को रवाना किया।
श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का दिन: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पर्व उमंग, उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, जिसे सदियों से मनाया जा रहा है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। खासकर बाबा नगरी देवघर के लिए यह पर्व अत्यंत विशेष है। हर वर्ष इस महोत्सव का स्वरूप और अधिक भव्य होता जा रहा है, जिससे इसका महत्व निरंतर बढ़ रहा है।
आस्था के इस केंद्र को और सशक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने देवघर को असीम आस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि श्रावणी मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं और सालभर यह सिलसिला चलता रहता है। सरकार इस पवित्र स्थल को और विकसित करने के लिए प्रयासरत है और इसमें जनता का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने सभी से मिलकर इस धार्मिक स्थल को और सशक्त बनाने की अपील की।
हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति
महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस भव्य शिव बारात महोत्सव में मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक सुरेश पासवान, विधायक उदय शंकर सिंह, पूर्व मंत्री बादल, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, संताल परगना के आयुक्त लालचंद दादेल, पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गड़िदेशी, पुलिस उपमहानिरीक्षक अंबर लकड़ा, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत हज़ारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।



