HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

स्वर्गीय कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी

Ranchi: पुराना विधान सभा मैदान के सामने गोलचक्कर पर स्वर्गीय कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा को अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

15अगस्त 2024 को कैलाश पति मिश्र के प्रतिमा का अनावरण बाबूलाल मरांडी ने किया था

मामले मे विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की 15अगस्त 2024 को प्रतिमा का अनावरण राज्य के प्रथम मुख्य मंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने किया था और उक्त प्रतिमा को स्थापित करने मे रांची नगर निगम से प्रस्ताव भी पारित है और तत्कालीन मुख्य मंत्री श्री रघुवर दास जी के सरकार से स्वीकृति भी लिया जा चुका है।

आज सुबह प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को प्लास्टिक से बांध दिया है इससे आहत होकर धुर्वा निवासी पंकज कुमार जगरनाथपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े: झारखंड में भ्रष्टाचार की अति और अन्याय की पराकाष्ठा है: Shivraj Singh

श्रीवास्तव ने बताया की 25 अगस्त 2024 पूर्व स्वर्गीय राज्यपाल कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा को खंडित करने हेतु कांग्रेस नेता अजय तिर्की के नेतृत्व मे कुछ लोग पुराना विधान सभा मैदान मे जुटे थे तब प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई थी और प्रतिमा सुरक्षित रही थी।

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren से जिला परिषद अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button