TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Rajesh Thakur: अंग्रेज भी पुलिस के पीछे छीपते थे, मोदी सरकार भी पुलिस के पीछे छीपी है

रांची: Rajesh Thakur: केन्द्र सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास आदरणीय नेता राहुल गांधी को ईडी द्वारा परेशान करने, सेना का राजनीतिकरण करने, संविधान एवं लोकतंत्र और देश की धर्म निरपेक्षता को बचाने के लिए कांग्रेस लगातार सत्याग्रह के माध्यम से संघर्ष कर रही है।

इस सत्याग्रह में भाग लेने हेतु झारखंड प्रदेश कांग्रेस भी अग्रणी भूमिका निभा रही है

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इस सत्याग्रह में भाग लेने हेतु झारखंड प्रदेश कांग्रेस भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, कुमार जयमंगल, नमन विक्सल कोन्गाडी, अम्बा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज संह, सोना राम सिंकू, रामचन्द्र सिंह, भूषण बाड़ा एवं डॉ प्रदीप बलमुचू सम्मिलित होने दिल्ली पहुंचे है।

Rajesh Thakur: केन्द्र सरकार ने सत्य को ललकारा है

दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सत्य को ललकारा है। सत्य को आवरण की जरूरत नहीं है, न ही उसको दबाया जा सकता और न ही उसको झूकाया जा सकता। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कायर की भांति पुलिस के जवानों को आगे कर दिल्ली को छावनी में तब्दील कर अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। सत्याग्रह के आंदोलन को जब अंग्रेज नहीं दबा पाये तो ये मोदी सरकार क्या दबा पायेगी।

श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को झुकाने के लिए हमारे नेतृत्व को झूकाने के लिए मोदी सरकार आठ साल से जोर लगा रही है। हम लोकतंत्र के सिपाही हैं, संविधान के रखवाले है। हम न दबेंगे, डरेंग, न झूकेंगे।

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हमने तानाशाही ताकत को हिन्दुस्तान छोड़कर जाने को विवश किया था, हम पंडित नेहरू के उस वैचारिक सोच से जुड़े हैं जिन्होंने दस साल जेल में गुजारे। हम माफी मांग कर वीर कहलाने वाले नहीं है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 26 जुलाई को होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 26 जुलाई को होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button