TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

CM Hemant Soren: सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये

Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन (CM Hemant Soren) ने सभी उपायुक्तों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का पुनः आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये।

CM Hemant Soren ने क्यों दिया पुनः आदेश

मालूम हो कि राज्य भर में विगत आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने हेतु एक माह तक आयोजित विशेष अभियान का शुभारभ मुख्यमंत्री ने गुमला से किया है। इस बीच मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि धनबाद तोपचांची प्रखंड के चिरुडीह गांव के सुनीता देवी के पति की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। लेकिन आज तक वे विधवा पेंशन से वंचित हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसकी जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को मामले की जांच कर सुनीता जी को मदद पहुँचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया है।

 

 

 

यह भी पढ़े: अंग्रेज भी हारा था मोदी भी हारेगा- राजेश ठाकुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button