HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

22 जून को युवाओं को समर्पित बलिदान दिवस मनाएगी AJSU

बलिदान दिवस पर हर विधानसभा में आयोजित होंगे कार्यक्रम, आंदोलनकारियों को किया जाएगा सम्मानित

रांची। AJSU पार्टी 22 जून को आजसू का स्थापना दिवस युवाओं को समर्पित बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी। बलिदान दिवस पर राज्य के सभी 81 विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

राज्य के युवाओं को झारखंड अलग राज्य आंदोलन की पीड़ा, वेदना, संघर्ष, जज्बे और बलिदान से अवगत कराने के उद्देश्य से वीडियो चित्रण के माध्यम से इस आंदोलन की ऐतिहासिक व गौरवशाली इतिहास से उन्हें रूबरू कराया जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम में झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अपना अतुल्य योगदान देने वाले सभी आंदोलनकारियों को आजसू पार्टी सम्मानित करेगी।

इस सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारियों के बहुमूल्य विचारों को एकत्रित कर क्षेत्र के युवाओं के अंदर राज्य के लिए एक नवीन ऊर्जा का संचार करना है। बलिदान दिवस के दिन पर्यवरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से हर विधानसभा में पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।

AJSU के नेता इन विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल-

तमाड़ और सिल्ली – सुदेश कुमार महतो, गोमिया और डुमरी – डॉ. लंबोदर महतो, रामगढ़ – चंद्र प्रकाश चौधरी और सुनीता चौधरी, मांडू – चंद्र प्रकाश चौधरी और निर्मल महतो (तिवारी महतो), टुंडी और चंदनकियारी – उमा कांत रजक, जुगसलाई – राम चन्द्र सहिस, खिजरी -हसन अंसारी, कांके -राजेन्द्र मेहता, बड़कागांव – रौशन लाल चौधरी, सिसई, गुमला, बिसुनपुर- डॉ. देव शरण भगत, हुसैनाबाद – कुशवाहा शिव पूजन मेहता, लोहरदगा- डॉ. देव शरण भगत और नीरू शांति भगत, ईचागढ़- हरेलाल महतो, हजारीबाग – विकास राणा,

बरकट्ठा – प्रदीप मेहता, बरही – राज सिंह चौहान, मांडर – निर्मला भगत, हटिया- भरत काशी, चतरा – अशोक गहलोत, सिमरिया- गणेश गंझू, लातेहार- लाल गुड्डू नाथ सहदेव, गढ़वा – सतीश प्रसाद, जमुआ – दिनेश राणा, बेरमो – काशीनाथ सिंह, जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सपन सिंह देव और कन्हैया सिंह, पोटका- डोमन टुडु, सरायकेला – रविशंकर मौर्य, धनबाद – बिनय सिंह, कोडरमा- राज कुमार मेहता, सिंदरी और निरसा – राधेश्याम गोस्वामी, देवघर – राजा सैनी, मधुपुर- महेश राय, दुमका, जामा, शिकारीपाड़ा – अजय सिंह,

नाला- जोबा रानी पाल और राजेश महतो, जगरनाथपुर- डॉ रीना गोड्सरा, छतरपुर- संजय रंजन सिंह, गोड्डा- सुरेश महतो, जामताड़ा – तरुण गुप्ता, पाकुड़-अकील अख्तर, राजमहल- चुतरानंद पांडेय, बहरागोड़ा- फणी भूषण महतो रांची – जितेंद्र सिंह।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM ने कहा- अगले तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button