BiharHeadlinesNationalPoliticsStatesTrending

Pappu Yadav ने बढ़ाई तेजस्वी यादव के टेंशन!

Patna: बिहार के पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav ने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात की फोटो पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

इसके पश्चात से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। माना जाता है कि पप्पू यादव चुनाव से पूर्व प्रियंका गांधी की पहल पर ही कांग्रेस के नजदीक हुए थे।

Pappu Yadav ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर लिया था

दरअसल, लोकसभा चुनाव के पूर्व पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर लिया था। परंतु सीट बंटवारे के वक्त राजद ने पूर्णिया की सीट अपने खाते में रखा। जिससे नाराज पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। पप्पू यादव ने न केवल पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ा बल्कि महागठबंधन और एनडीए के प्रत्याशी को परस्त करते हुए चुनाव भी जीते।

वहीं चुनाव में विजय होने के पश्चात पप्पू यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वही आज दिल्ली में पप्पू यादव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात। पप्पू यादव ने इसकी सूचना देते हुए सोशल मीडिया में लिखा कि “लोकसभा चुनाव 2024 के उपरांत आज ओजस्वी वक्ता, प्रखर नेत्री सा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वार्ड राज्य से आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर बिहार के चुनाव परिणाम पर चर्चा हुई। प्रियंका जी का आभार।”

वंचितों गरीबों के नायक राहुल जी बनेंगे प्रधानमंत्री: Pappu Yadav

पप्पू यादव ने आगे लिखा “प्रियंका गांधी से देश और बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। एक ही संकल्प है, इस बार 100 पार अगली बार बहुमत बार बनाना है इंडिया गठबंधन की मजबूत सरकार। वंचितों गरीबों के नायक राहुल जी बनेंगे प्रधानमंत्री”।

पप्पू यादव चुनाव जीतने के बाद प्रियंका गांधी से मिले तो प्रियंका गांधी ने उन्हें जीत की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि बिहार में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन और बेहतर क्यों नहीं हुआ?पप्पू यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में एक साथ चुनाव लड़ने का मैसेज सही तरीके से नहीं दिया गया जिससे वोटर में भ्रम हुआ जिसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ा।

मीटिंग के बाद सियासी हलचल तेज

पप्पू यादव ने प्रियंका गांधी को बताया कि जैसे देश के दूसरे राज्यों में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक साथ मजबूती से चुनाव प्रचार किया जिसका बड़ा मैसेज मतदाताओं को गया परंतु बिहार में ऐसा नहीं हो पाया। राहुल जी अखिलेश यादव प्रियंका गांधी सहित दूसरे बड़े नेताओं का वैसे प्रचार नहीं हो पाया जिसका इंतजार बिहार की जनता कौन थी। वहीं अब इस मीटिंग के बाद सियासी हलचल तेज हो चली है।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Pappu Yadav ने Tejashwi को ठहराया इंडिया ब्लॉक की हार का जिम्मेदार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button