HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

विधायक Amba Prasad ने खिलाड़ियों को सौंपा ड्रैगन बोट, फीता काटकर किया उदघाटन

क्षेत्र के युवा ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में कर रहे हैं बेहतर प्रदर्शन, की जाएगी हर संभव मदद-अंबा प्रसाद

पतरातू:- विधायक Amba Prasad के विधायक निधि से लगभग 5 लाख की लागत से उपलब्ध कराई गई ड्रैगन बोट का उद्घाटन दिन मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर किया गया।

Amba Prasad

Amba Prasad ने खुद से भी पतरातू डैम में ड्रैगन बोट चलाया

विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर केरल से मंगाई गई ड्रैगन बोट का विधायक ने पतरातु प्रखंड के नेतुआ टापू में फीता काटकर उद्घाटन किया। डैम परिसर पहुंचने पर झारखंड ड्रैगन बोट के खिलाड़ियों एवं नाविकों ने विधायक का जोरदार तरीके से फूल माला पहनकर स्वागत किया। विधायक अंबा ने इस अवसर पर युवक युवतियों का हौसला अफजाई करते हुए खुद से भी पतरातू डैम में ड्रैगन बोट चलाया।

Amba Prasad

विधायक ने खिलाड़ियों के हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया: Amba Prasad

विधायक इस मौके पर कहा कि नाविक प्रतियोगिता के लिए स्थानीय युवक युवतियों की सुविधा हेतु ड्रैगन वोट उपलब्ध कराया गया है। खिलाड़ियों की माँग पर संज्ञान लेते हुए तुरंत 5 लाख की अनुशंसा की गई एवं ड्रैगन बोट उपलब्ध कराया गया ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सके एवं राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। विधायक ने खिलाड़ियों के हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

Amba Prasad

मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता, कुरसे पंचायत के मुखिया संदीप उरांव, हरिहरपुर पंचायत उप मुखिया प्रेम महतो, झारखंड ड्रैगन बोर्ड के सचिव संतोष कुमार, अर्जुन मुंडा, सुदर्शन मुंडा, दिलेश्वर मुंडा, भुवनेश्वर मुंडा, महादेव मुंडा, सुशीला देवी, सपना देवी, वजीर अंसारी, कलाम अंसारी, प्रयाग महतो, कपिल देव महतो, वीरेंद्र महतो, विजय मुंडा,जितेंद्र मुंडा, वरिष्ठ कांग्रेसी योगेंद्र सिंह, रमेश बेदिया, देव कुमार बेदिया, अजीत सिंह,आरती देवी, रामकुमार महतो पूजा कचछप सहित कई लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button