BJP में यूपी से बंगाल तक आठ नए चेहरों को मिला टिकट

New Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की दसवीं सूची भी रिलीज कर दी है। इस लिस्ट में नव उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

BJP 10th List: उत्तर प्रदेश के सभी 7 सीटों पर नए चेहरों पर दाव लगाया गया

BJP ने दसवीं लिस्ट में उप समिति तीन राज्यों को लेकर घोषणा की। भाजपा ने कैंडीडेट्स की नई लिस्ट में फिर से नो रिपीट पॉलिसी को इस्तेमाल किया है। 9 में से आठ नए चेहरे हैं। उत्तर प्रदेश के सभी 7 सीटों पर नए चेहरों पर दाव लगाया गया है। बलिया से सिटिंग सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और चंडीगढ़ सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया गया है।

आसनसोल से एसएस अहलूवालिया को उतारा गया

भाजपा ने यूपी के साथ सीटों के अलावा पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ की हॉट सीट आसनसोल से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। भाजपा ने पहले आसनसोल से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को चुनाव में उतारा था परंतु उनके मन करने के पश्चात इस सीट से एसएस अहलूवालिया को उतारा गया है। आसनसोल से जब पवन सिंह नाम सामने आया था जो भोजपुरी स्टार ने एक दिन के भीतर ही या घोषणा करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया कि वह किसी कारणवश चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से आसनसोल सीट के लिए खुद को नाम प्रस्तावित होने के लिए भाजपा आई कमान का शुक्रिया भी आधा किया था। परंतु चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हुए थे। एक सीट पर बीजेपी का टीएमसी से तगड़ा मुकाबला तय है। तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है।

सबसे चौंकाने वाले नाम उत्तर प्रदेश से

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई दसवीं लिस्ट में सबसे चौंकाने वाले नाम उत्तर प्रदेश से हैं। उत्तर प्रदेश के साथ सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार बदले हैं। बलिया से अब तक भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद हैं। इस दफा भाजपा ने बलिया से नीरज शेखर को चुनाव में उतारा है। इलाहाबाद से भाजपा के नए प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी पार्टी के वरिष्ठ नेता केसरी नाथ त्रिपाठी के सुपुत्र हैं। वह पैशे से एक वकील है।

वहीं अन्य सीटों की बात करें तो गाजीपुर से पारस राय फूलपुर से प्रवीण पटेल कौशांबी से विनोद सोनकर और मछली शहर से बीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने यूपी की हॉट सीट मैनपुरी से जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां सेटिंग सांसद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव है।

BJP News: चंडीगढ़ में किरण खेर का टिकट काटा

भाजपा ने चंडीगढ़ में भी अपने प्रत्याशी को बदलकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। इस सीट पर भाजपा 2014 से लगातार जीतते आई है। यहां से बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर भाजपा की संसद है। उनकी जगह पर भाजपा ने इस दफा संजय टंडन को चुनावी मैदान में उतारा है। संजय टंडन चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष है। किरण खेर ने मार्च महीने में टिकट काटने के संकेत दे दिए थे। तब उनसे आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ने को लेकर प्रश्न किया गया था तो वह सवाल टालते देखी थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: मैं बीफ नहीं खाती हिंदू होने पर गर्व: Kangana Ranaut

 

Exit mobile version