JharkhandHeadlinesPoliticsSportsStatesTrending

4th SAFF Athletics Championship का रांची में शानदार आगाज, CM हेमंत सोरेन बोले- ‘यह झारखंड के लिए गर्व की बात’

Ranchi: 4th SAFF Athletics Championship: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आज चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का भव्य आगाज हुआ।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्टेडियम में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक कला और परंपरा की शानदार झलक देखने को मिली, जहाँ कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।

4th SAFF Athletics Championship: झारखंड की धरती पर दक्षिण एशिया के एथलीट

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस आयोजन को राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद झारखंड को इस चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर मिला है, जिससे राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा।

इस चैंपियनशिप में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों, जिनमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं, के शीर्ष एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

4th SAFF Athletics Championship: “खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव”: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के नौजवानों में खेल के प्रति गजब का उत्साह और समर्पण है। उन्होंने क्रिकेट, हॉकी और तीरंदाजी जैसे खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि यहाँ के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि एथलेटिक्स के क्षेत्र में भी राज्य के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।

4th SAFF Athletics Championship: खेलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड में इस प्रकार की खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन निरंतर होता रहे। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य में मौजूद बेहतर खेल आधारभूत संरचनाओं का उपयोग भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए किया जाता रहेगा।

इस उद्घाटन समारोह में खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित खेल जगत की कई बड़ी हस्तियाँ मौजूद रहीं।

इनमें सैफ प्रेसिडेंट डॉ. ललित भनोट और पद्मश्री से सम्मानित भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह सागू भी शामिल थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: ‘डील’ टूटी, ‘दोस्ती’ में दरार! तेजस्वी के ‘धोखे’ से झारखंड में क्यों मचा है हंगामा?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button