राज्य के युवा जो चाहेंगे सरकार वही करेगी: CM हेमंत सोरेन
दिन बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में घोषणा किया कि राज्य के युवा जो चाहेंगे सरकार वही करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को नियुक्तियों में उम्र सीमा बढ़ने घटने की समस्या देखी जा रही है, सदन में भी यह मामला आ चुका है। उन्होंने सदन में घोषणा किया कि नियुक्ति के मामले में राज्य के युवाओं का उम्र सीमा बढ़ने घटने इत्यादि के मामलों का हमारी सरकार समाधान करेगी।
amba prasad
ज्ञातव्य हो कि राज्य में होने वाली सभी नियुक्तियों में अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट देने की मांग बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने सरकार से की थी वही झारखंड नियोजन नीति 2021 रद्द होने के बाद राज्य के युवाओं का भविष्य अधर में लटक जाने के मामले को लेकर भी ध्यान आकृष्ट कराया था जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने सदन में मामले को संज्ञान में लिया।
राज्य के युवा जो भी सुझाव देंगे उन पर पहल की जाएगी: CM हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के निर्णय के साथ है, राज्य के युवा जो भी सुझाव देंगे उन पर पहल की जाएगी, सदन में आए मामले पर भी राज्य सरकार गंभीर हो नियोजन नीति रद्द होने के मामले पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस संबंध में राज्य सरकार निर्णायक कदम उठाएगी।