HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

महानगर Congress कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.राकेश किरण महतो का अभिनंदन समारोह आयोजित किया

रांची। आज दिनांक 7 दिसंबर 2022 Congress भवन,रांची में प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की एवं वरिष्ठ काँग्रेस नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में रांची महानगर कॉंग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा एवं रांची जिला कॉंग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.राकेश किरण महतो का अभिनंदन सह -पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

पदभार ग्रहण समारोह में रांची महानगर एवं जिला ग्रामीण से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न वार्ड एवं पंचायतों से चलकर खुशी एवं उत्साहपूर्वक कांग्रेस भवन, रांची पहुंचे और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष को पुष्पमाला देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

रांची जिला Congress कमिटी एवं महानगर कमिटी के हमारे दोनों अध्यक्ष बहुत ही उर्जावान एवं जोश से भरे हुए हैं

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकर ने अपने संबोधन में कहा कि रांची जिला कांग्रेस कमिटी एवं महानगर कमिटी के हमारे दोनों अध्यक्ष बहुत ही उर्जावान एवं जोश से भरे हुए हैं। मुझे आशा है कि संगठन की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे। उन्होंने रांची महानगर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे एक माह के अंदर अपनी कमिटी का गठन कर प्रदेश को अनुमोदन हेतु सौंपे तथा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप कार्य करें।

भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि रांची जिला एवं महानगर के दोनों अध्यक्ष युवा एवं अनुभवी हैं परन्तु उनका संघर्ष काफी लंबा रहा है। दोनों का दायित्व है कि वे नये लोगों को पार्टी से जोड़े तथा पुराने लोगों को सहेज कर साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों नेता रांची जिला के कार्यकर्ताओं एवं जनता की जनाकांक्षा के अनुरूप कार्य करेंगे।

Congress: दोनों नेतागण गांव-गांव, टोला-टोला जाकर लोगों से मिलें, उनकी समस्याओं को सुनें

कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष बनाये गये दोनों नेता सुलझे हुए हैं। पार्टी को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि ये वर्तमान संगठन की कमियों को दुरूस्त करेंगे। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि दोनों नेतागण गांव-गांव, टोला-टोला जाकर लोगों से मिलें, उनकी समस्याओं को सुनें और जो भी आवश्यक कारवाई करनी पड़े उस दिशा में सार्थक प्रयास करें, तभी कांग्रेस जैसी पुरानी एवं गौरवशाली पार्टी के प्रति जनता का सीधा-जुडा़व संभव होगा।

रांची जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत सदस्यता अभियान के बाद जिला अध्यक्षों के चयन हेतु चली लंबी चुनावी प्रक्रिया का पालन करने बाद रांची जिला एवं रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों का चयन किया गया है। जिला अध्यक्ष का पद काफी जवाबदेही का पद होता है,जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता की भी काफी आकांक्षाएं होती है।

Congress: गठबंधन सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा

अपने मनोनयन पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व का भी आभार जताया और अपने संबोधन में कहा कि पार्टी-संगठन में सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प है। जिन कार्यकर्ताओं की आवाज पहले मुख्यधारा तक पहुंच नहीं पाती थी उन्हें अब प्राथमिकता दी जाएगी। गठबंधन सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और केंद्र की भाजपा सरकार की खामियों को भी उजागर किया जायेगा।

रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा कि मुझे संगठन चलाने का लंबा अनुभव है उसी का लाभ लेकर अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता को लाभ दिलवाने की कोशिश करूंगा। अगर इस हेतु सड़क पर आंदोलन भी करना पडे़ तो वे पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेश नेतृत्व की आकांक्षा के अनुसार कार्य करते हुए रांची महानगर में कांग्रेस को सशक्त किया जायेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन शाहीद अहमद ने किया।

पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से अनादि ब्रहम, केशव महतो कमलेश, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, प्रदीप तुलस्यान, विनय सिन्हा दीपू, संजय पासवान,आभा सिन्हा, गजेंद्र सिंह, चंचल चटर्जी, संजय पांडेय, सुरेश बैठा, अभिलाष साहु, शकील अख्तर अंसारी, अमरेन्द्र सिंह, मेरी तर्की, शिव टहल नायक, नागेन्द्र नाथ गोस्वामी, अरूण चावला, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, सलीम खान, प्रभात महतो, केके गिरी, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश साहु, जितेन्द्र त्रिवेदी, शाहीद अहमद, शहबाज अहमद, कलीमुद्दीन, फिरोज खान, विकाश रजक, मनोज महतो,अनिकेत,शाहबाज, प्रिंस बट्ट,मेहुल, रौशन, पारस पातर, सुरज पातर सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढे: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button