
Deoghar: Babulal Marandi: प्रदेश भाजपा द्वारा आज सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों के बीच सेवा कार्य चलाया।
देश से टीवी को 2025 तक जड़ से मिटाना है, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर आज सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत देवघऱ के जसीडीह में टीवी रोगियों के बीच दवाएं और खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
राज्य से टीवी उन्मूलन @BJP4Jharkhand के प्रमुख अभियानों में से है। pic.twitter.com/ZplkFtRpCH— Babulal Marandi (@yourBabulal) September 20, 2022
देवघर जिलांतर्गत जसीडीह में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी टीबी मरीजों तक सेवा कार्य चलाने केलिए संकल्पित है। आज विशेष अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा में इसकी शुरुआत की गई है।
Babulal Marandi: भारत सरकार वर्ष 2025तक टीबी उन्मूलन केलिए संकल्पित है
उन्होंने कहा कि भारत सरकार वर्ष 2025तक टीबी उन्मूलन केलिए संकल्पित है।और इस दिशा में भारत सरकार लगातार कार्यक्रम चला रही है। सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के लक्ष्य को साकार करने केलिए तन मन धन से जुटे हैं।
उन्होंने मरीजों के बीच फल ,पौष्टिक आहार एवम दवाइयों का वितरण किया। आज टीबी सेनिटोरियम इटकी में पूर्व मंत्री एवम सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,अनवर हयात, डॉ राजीव, डॉ तान्या, डॉ शिवालिक की भूमिका रही।
यह भी पढ़े: RJD गठबंधन – बढ़ते अपराधिक मामले ने बिहार में नीतीश की छवि को कैसे प्रभावित किया?



