TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Jharkhand पुलिस में महिलाओं को 33% आरक्षण, सरकार ने दी मंजूरी – जानिए कब से होगा लागू

रांची: Jharkhand सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस भर्ती में 33% आरक्षण को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे आने वाले समय में महिलाओं को भर्ती में लाभ मिलेगा।

Jharkhand News: संयुक्त बहाली नियमावली के तहत होगी भर्ती

झारखंड में अब पुलिस, उत्पाद विभाग, कक्षपाल और गृह रक्षा वाहिनी में सिपाही बहाली संयुक्त बहाली नियमावली के तहत की जाएगी। नियमावली-2025 में कई अहम प्रावधान जोड़े गए हैं, जिनमें 33% पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। इस फैसले से झारखंड पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ेगी।

Jharkhand News: गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, झारखंड पुलिस के तहत जिलास्तरीय पदों, जैप (Jharkhand Armed Police) और एसआईएसएफ (Special Indian Security Force) के तहत पुलिस पदों को राज्यस्तरीय श्रेणी में रखा जाएगा। भर्ती में जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय रोस्टर का पालन किया जाएगा।

Jharkhand News: खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष आरक्षण

राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अलग से आदेश, संकल्प या अधिनियम बनाकर आरक्षण का लाभ देगी। इससे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुलिस विभाग में विशेष अवसर मिलेंगे।

गृहरक्षक और सहायक पुलिस के लिए भी आरक्षण

  • गृहरक्षक प्रशिक्षित जवानों के लिए संपूर्ण रिक्तियों में से 50% पद सुरक्षित रहेंगे।
  • सहायक पुलिस के लिए 10% पद आरक्षित किए जाएंगे। यदि इस श्रेणी में सहायक पुलिस उपलब्ध नहीं होती, तो रिक्त पदों को अन्य योग्य उम्मीदवारों से भरा जाएगा।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल

झारखंड सरकार के इस निर्णय से राज्य पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। आने वाले समय में होने वाली भर्तियों में महिलाओं को इस आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे झारखंड पुलिस बल में लैंगिक संतुलन बेहतर होगा।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand: आंदोलनकारियों के परिजनों को मिलेगा नौकरियों में आरक्षण, वनांचल आंदोलनकारी होंगे वंचित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button