Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी Maiyan Samman Yojana के तहत रांची जिले की तीन लाख से अधिक महिलाओं को मई महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है।
प्रत्येक लाभार्थी के खाते में ₹2500 की राशि भेजी गई है। इस प्रकार कुल ₹81.26 करोड़ रुपए की धनराशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई है।
Maiyan Samman Yojana: भौतिक सत्यापन और आधार सीडिंग है जरूरी
वर्तमान में रांची जिले में लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कार्य जारी है। जिन महिलाओं का सत्यापन अभी नहीं हुआ है, वे अपनी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन करवा सकती हैं, ताकि उनकी राशि भी जल्द जारी की जा सके।
वहीं, योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिल रहा है जिनकी आधार सीडिंग पूर्ण हो चुकी है। जिन महिलाओं का आधार उनके बैंक खातों से लिंक नहीं है, उन्हें फिलहाल राशि नहीं मिल पा रही है। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने महिलाओं से जल्द से जल्द आधार सीडिंग कराने की अपील की है।
Maiyan Samman Yojana: चुनावी वादा अब हो रहा पूरा
गौरतलब है कि 2024 के विधानसभा चुनावों के दौरान झामुमो नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि सरकार बनने पर राज्य की 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। झामुमो की सत्ता में वापसी के बाद यह वादा अब मंईयां सम्मान योजना के रूप में धरातल पर उतर चुका है।
Maiyan Samman Yojana : बाकी जिलों में भी जल्द भेजी जाएगी राशि
हालांकि, राज्य के सभी जिलों में अब तक मई महीने की राशि नहीं पहुंची है। अधिकारियों के मुताबिक भौतिक सत्यापन और आधार सीडिंग पूरी होने के साथ ही अन्य जिलों की महिलाओं के खातों में भी राशि भेजी जाएगी।
यह भी पढ़े: हूल दिवस पर हथियारों के साथ पकड़े गए संदिग्धों को लेकर गरमाई Jharkhand की राजनीति



