HeadlinesJharkhandPoliticsStates

25 जून को भारतीय लोकतंत्र का “काला दिवस” मनायेगी प्रदेश भाजपा

भाजपा: सभी जिलों में "विचार गोष्ठी" का किया जायेगा आयोजन

राँची (शुभम शर्मा), आज प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित “प्रेस वार्ता” को संबोधित करते हुए राँची विधायक सी पी सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाते हुए कहा कि प्रेस को सेंसर कर दिया गया था, विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि तब पूरे देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन हुआ और फिर 1977 में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी।श्री सिंह ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटने वाली इस घटना की याद में इस दिवस को पार्टी “काला दिवस” के रुप में मनायेगी।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में देश में युवाओं को यह बताने का समय है कि कैसे 25 जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा सरकार ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर विपक्ष के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोग किस मुँह से देश में संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं और उन्हें ऐसा करने में जरा सी शर्म भी नहीं आती।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सी पी सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाती है और ई.डी. द्वारा पूछताछ के लिए राहुल गांधी को बुलाये जाने पर विरोध-प्रदर्शन कर संवैधानिक संस्थाओं का मनोबल गिराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब-कुछ देख रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर संपूर्ण कार्यक्रम की देखरेख के लिए टोली का गठन किया गया है जिसमें विनोद शर्मा, प्रेम मित्तल एवं अजय राय शामिल हैं तथा सभी जिलों में भी 3 सदस्यों वाली टोली का गठन कर लिया गया है। उन्होंने जानकारी दी की 25 जून को प्रांत स्तर पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, दुमका में नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे तो वहीं अन्य सभी जिलों में कार्यक्रम तय कर लिये गये हैं।

मांडर उपचुनाव भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा

मांडर उपचुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद क्षेत्र के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए सीपी सिंह ने कहा कि मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है। अबतक से प्राप्त रूझान में 65%तक मतदान होने की उम्मीद है।

कहा कि आज भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए वहाँ की जनता के प्रति पार्टी की ओर से आभार व्यक्त किया एवं कहा कि मांडर से भाजपा की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर भारी मतों से यह चुनाव जीत रही हैं। आज की “प्रेस वार्ता” में प्रेम मित्तल एवं अजय राय भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button