CrimeHeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

BJP की महिला नेता ने सुनीता खाखा बंधक बनाकर भूखा – प्यासा कमरे में बंद रखा और लोहे की रॉड से मारा

Ranchi: शर्मनाक भाजपा (BJP) की महिला नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा ने क्रुरता की सारी हदें पार कर दी उन पर उनके घर में काम करने वाली सुनीता खाखा आरोप लगाया है कि लंबे समय से उन्हें बंधक बनाकर भूखा – प्यासा कमरे में बंद रखा और लोहे की रॉड मारकर दांत तक तोड़ दिए इतने से भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने ग़मॅ तवे से शरीर के कई हिस्सों में दागा जिसके निशान अभी भी है।

नेत्री सीमा पात्रा भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य हैं इनके जुल्मों सितम को देखते हुए संघी मानसिकता साफ और स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है इनकी सोच कितना निम्न स्तर का है यह इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक गरीब बेबस काम करने वाली सुनीता खाखा के साथ अमानवीय व्यवहार लगातार करती रही।

BJP के पदाधिकारियों ने इस प्रकरण में संवेदनहीनता दिखाते हुए केवल निलंबन की कार्यवाही की

सुनीता के बयान के अनुसार उनके पुत्र ने बीच-बचाव किया जिसके कारण शायद आज वह जीवित है वरना सीमा पात्रा ने उसे जान से मार देने में कोई कमी नहीं रख छोड़ी थी भाजपा के पदाधिकारियों ने इस प्रकरण में संवेदनहीनता दिखाते हुए केवल निलंबन की कार्यवाही की क्या ऐसा व्यक्ति या महिला समाज के लिए सही है यह हमें दलगत भावना से ऊपर होकर सोचने की आवश्यकता है।

सुनीता ने बताया कि जिस कमरे में उसे बंद किया गया, वहीं उसका बेडरूम और बाथरूम था। लगातार पिटाई से वह इस तरह अशक्त हो गई थी कि फर्श पर घिसट-घिसट कर चलती थी। उसने बताया कि अगर गलती से मेरा पेशाब कमरे से बाहर चला जाता तो उसे अपने मुंह से उसे चाट कर साफ करना पड़ता था।

BJP नेता सीमा पात्रा का इस मामले पर अभी तक कोई पक्ष नहीं आया है

सुनीता के साथ क्रूरता की हदें पार करने वाली भाजपा नेता सीमा पात्रा का इस मामले पर अभी तक कोई पक्ष नहीं आया है। वह 100 प्रतिशत गलत है इसीलिए मीडिया के सामने आने से कतरा रही हैं लेकिन इससे उनका जुर्म कम नहीं हो जाता इन्होंने जुर्म भी नहीं गुनाह किया है जिसकी सजा इन्हें अवश्य मिलेगी झारखंड सरकार इन पर गंभीर एक्शन लेने के लिए तैयार हैं प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को अपने भाषण में महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया था लेकिन उसी दिन शाम होते ही बिलकिस बानो के बलात्कार में सजा पाए 11 व्यक्तियों को छोड़ दिया गया।

वह एक अलग घटना है लेकिन झारखंड में जो सीमा पात्रा ने किया वह घटना भी अमानवीय है और इस को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है भाजपा केवल महिला सुरक्षा का ढोंग करती है लेकिन जब भी महिला सुरक्षा की बात आती है तो इनके नेता ही दोषी के रूप में सामने आ जाते हैं लानत है ऐसे लोगों पर जो इंसान को इंसान नहीं समझते जिस सरकार को झारखंड में BJP हर कीमत पर अस्थिर करने में लगी हुई है।

मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार को तत्काल 10 लाख मुआवजा राशि देने की घोषणा की

अंकिता सिंह कीं हत्या कांड की निंदा करते हुए प्रदेश कंाग्रेस प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि झारखंड सरकार यहां की महिला सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार को तत्काल 10 लाख मुआवजा राशि देने की घोषणा की एवं पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कर जल्द न्याय दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे दिया है।

झारखंड सरकार की सक्रियता का ही परिणाम है कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं झारखंड में महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा दोषी चाहे किसी भी पार्टी का हो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा हम एक भय मुक्त झारखंड की कल्पना करते हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: लगभग 4.5 करोड़ की लागत से किया जाएगा उच्च स्तरीय पुल का निर्माण- Amba Prasad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button