HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

AJSU: गंभीर आरोपों से घिरी सरकार अपनी नाकामियां छिपाने और जनता को भरमाने में जुटी है: सुदेश

32 महीने तक जनादेश को छला गया, न कोई रोडमैप और न कोई विजन

रांची। आजसू पार्टी (AJSU Party) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि गंभीर आरोपों से घिरने के बाद सरकार अपनी नाकामियां छुपाने और जनता को भरमाने के लिए राजनीतिक प्रहसन में जुटी है।

राज्य के मूल विषयों और जनमुद्दों पर सीधी बात और चुनावी वादे पूरे करने की बजाय सरकार अपना एजेंडा सेट करने की कोशिशों में जुटी है। राज्य के संसाधनों को व्यक्तिगत संपत्ति बनाने के लिए झारखंड की जनता ने जनादेश नहीं दिया था। झूठ और लूट की बुनियाद पर चल रही सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता सारे वादे का हिसाब करेगी जबकि एक जिम्मेदार विपक्षी पार्टी होने के नाते आजसू पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता जनगोलबंदी के साथ सरकार की कारगुजारियों और नाकामियों को उजागर करेंगे।

AJSU Party: ऑफिस ऑफ प्रॉफिट में फंसे हैं-

उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में फंसे हैं न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के बदले इस तरह का माहौल बनाया जा रहा, मानो लोग हकीकत नहीं जान रहे।

• 32 महीने तक दिशाविहीन –

उन्होंने कहा कि राज्य की दिशा और दशा क्या है हर आम आदमी समझ रहा है। सरकार के पास न कोई विजन है और ना कोई रोड मैप। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समस्याएं लगातार भयावह होती जा रही हैं। राज्य का बड़ा हिस्सा सुखाड़ का सामना कर रहा है। जातीय जनगणना को लेकर हम लगातार सरकार का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं लेकिन उसके लिए मुद्दे नहीं है। पिछड़ा आरक्षण, बेरोजगारों को प्रोत्साहन भत्ता, स्थानीय नीति, नियोजन नीति, नौकरी रोजगार जैसे सवाल हाशिए पर छोड़ दिये गए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने और जनता को गोलबंद करने का आह्वान किया। श्री महतो ने कहा कि जनता के बीच सरकार की वादाखिलाफी और हर मोर्चे पर विफलता ही हमारा प्रमुख मुद्दा होगा।

Ajsu Prty: 15 सितंबर से सम्मेलन

उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से 15 नवंबर तक आजसू पार्टी का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इन सम्मेलन में हम सांगठनिक मजबूती के सवालों के साथ सरकार की नौकामियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही इसी साल पार्टी का प्रस्तावित महाधिवेशन भी होगा।

AJSU Party: सरकार ने पिछड़ों को धोखा दिया: चंद्रप्रकाश चौधरी

इससे पहले पार्टी के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने हेमंत सरकार के कामकाज पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछड़ों को धोखा दे रही सरकार ने पंचायत चुनाव में ओबीसी से उनका हक अधिकार छीना है। आजसू पार्टी सुप्रीम कोर्ट तक गई। चूंकि इस चुनाव की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई थी, इस कारण से इस चुनाव में हम पिछड़ों को उनका वाजिब हक नहीं दिलवा पाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के सख्त निर्देश दिया कि अगले चुनाव से पहले सारी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाए।

यह हमारी जीत है कि नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को उनका हक जरूर मिलेगा। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। संसाधनों की लूट चरम पर है। मुख्यमंत्री और उनके करीबियों तक जांच की आंच पहुंची है।

बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव एवं गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रशिक्षक प्रोफेसर संजय बासु मल्लिक, केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर, हसन अंसारी एवं कुशवाहा शिवपूजन मेहता, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता एवं रोशनलाल चौधरी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा एवं हरेलाल महतो, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह, रांची जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला भगत, लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत, महिला संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल, अरविंद कुमार एवं नईम अंसारी सहित सभी विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, महासचिव, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मौजूद रहें।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: FIFA ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) का निलंबन हटाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button