
Ranchi: आज कॉंग्रेस एवं झामुमो का संयुक्त शिष्टमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी झारखण्ड (Jharkhand Politics) से मिला और कल हुए विश्वास रैली के बिना चुनाव आयोग के अनुमती आयोजन को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताया शिष्टमंडल में झारखण्ड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद झामुमो वरिष्ट नेता सुप्रियो भट्टाचार्य काँग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मूंजनी एवं इश्वर आनंद शामिल थे l
मौके पर उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए झारखण्ड प्रदेश काँग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि चुनाव में सम्भावित हार को देखकर भाजपा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने से भी परहेज नहीं किया राज्य के जन जातीय समुदाय के द्वारा नकारे जाने के बाद धन बल का उपयोग कर झारखण्ड के भोले भाले आदिवासियों को भरमाने की कोशिश की है वो भी चुनाव आयोग के अनुमती के बगैर इस लिए विधि सम्मत कार्रवाई आवश्यक है हम इसी आग्रह को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे हैं l
आज कॉंग्रेस एवं झामुमो का संयुक्त शिष्टमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी झारखण्ड से मिला और कल हुए विश्वास रैली में बिना चुनाव आयोग के अनुमती आयोजन को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताया…1/2@avinashpandeinc @RajeshThakurINC @JmmJharkhand @INCIndia pic.twitter.com/R6VxK1gKyX
— Jharkhand Congress (@INCJharkhand) June 6, 2022
Jharkhand Politics: भाजपा संविधान या संवैधानिक संस्थाओं का भी सम्मान नहीं करती
झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने कल की रैली में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर यह बता दिया की भाजपा संविधान या संवैधानिक संस्थाओं का भी सम्मान नहीं करती चुनाव आयोग मामले को गंभीरता से लेते हुए विधि सम्मत कारवाई हमारी यही आग्रह है l
शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंप कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया कि 66-मांडर विधानसभा उप-चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में कल दिनांक 05 जून 2022 को रांची के मोरहाबादी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनजातिय समुदाय को केन्द्रित कर विश्वास रैली का आयोजन किया गया था जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे0पी नड्डा जी स्वंय शामिल हुए। साथ ही साथ प्रदेश भाजपा के सभी नेताओं ने भी मंच साझा किया।
क्या चुनाव आयोग से इस रैली के आयोजन की अनुमति ली गई थी
इस संदर्भ में काँग्रेस झामुमो का संयुक्त शिष्टमंडल यह जानना चाहता है कि क्या चुनाव आयोग से इस रैली के आयोजन की अनुमति ली गई थी अथवा नहीं क्योंकि मंच से वक्ताओं के द्वारा सीधे-सीधे मांडर चुनाव को प्रभावित करने के दृष्टिकोण से लगातार उद्बोधन किया गया, विशेषतः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी नड्डा जीके द्वारा मांडर विधानसभा चुनाव के निमित्त भाजपा के घोषित उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर का नाम लेकर कमल खिलाने को लेकर विश्वास दिलाने का अपील किया जाना पूरी तरह से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आता है।
अतः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं झामुमो का यह शिष्टमंडल चुनाव आयोग से आग्रह करता है कि अगर इस रैली की अनुमति विधि-सम्मत तरीके से ली गई तो इस रैली का पूरा खर्च घोषित उम्मीदवार के चुनावी खर्च में शामिल किया जाए और अगर बगैर अनुमति के चुनावी प्रक्रिया जारी रहने के दरम्यान इतना बड़ा आयोजन मतदाताओं को प्रभावित करने के दृष्टिकोण से किया गया है तो यह पूरी तरह से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। इस पर चुनाव आयोग के द्वारा विधि-सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है।
शिष्टमंडल ने ज्ञापन के साथ उपरोक्त मामले से संबंधित जे0पी नड्डा जी के भाषण का
पेन ड्राईव भी सौंपा l
यह भी पढ़े: Sudesh Mahto ने झारखंड में जातीय जनगणना कराने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र



