TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Ranchi के कोयनारा गांव में जमीन विवाद को लेकर ग्रामसभा में बवाल, पुलिस पर हुआ हमला, कई घायल

Ranchi के लापुंग थाना क्षेत्र के कोयनारा गांव में मंगलवार को ग्रामसभा के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी। ग्रामसभा में जमीन विवाद के समाधान के लिए चर्चा चल रही थी, तभी अचानक ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

इस हमले में लापुंग थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं पुलिस की फायरिंग में एक ग्रामीण जतरू मुंडा भी घायल हुआ है।

Ranchi News: क्या है मामला?

सूत्रों के अनुसार, कोयनारा गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़हा समिति द्वारा ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में जमीन मालिकों के प्रतिनिधि वैभव नाथ शाहदेव को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहदेव ने पुलिस दबाव में ग्रामसभा से दूरी बनाई, जिससे ग्रामवासियों में आक्रोश फैल गया।

Ranchi News: पुलिस पर हमला, जवाब में फायरिंग

मामले की जानकारी मिलने पर लापुंग थानेदार संतोष यादव अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। तभी अचानक भीड़ ने तलवार, टांगी और तीर-धनुष से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें ग्रामीण जतरू मुंडा घायल हो गया। उसे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायल पुलिसकर्मी लालू लोहरा, पुनई उरांव और एक वाहन चालक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

Ranchi News: गांव में तैनात हुआ अतिरिक्त पुलिस बल

घटना के बाद कोयनारा गांव में तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और गांव की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ग्रामीणों को कुछ बाहरी तत्वों ने उकसाया था। घायल जतरू मुंडा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Ranchi News: अधिकारियों ने की अस्पताल में मुलाकात

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, बेड़ो डीएसपी अशोक राम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। डीआईजी ने डॉक्टरों से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

मौसम अपडेट: झारखंड में अगले तीन दिन तेज बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना

इधर, झारखंड में मौसम ने भी करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार को रांची में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

बारिश का असर:

  • रांची में 15.6 मिमी बारिश
  • अधिकतम तापमान 33.8°C
  • अगले तीन दिन: वज्रपात की भी संभावना

मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: IndiGo Flight Emergency Landing: पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान पर बन आया खतरा, गिद्ध से टकराया विमान, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button