नीदरलैंड से भारत लौटेंगी 1000 साल पुरानी चोल ताम्र पट्टिकाएं, PM Modi की मौजूदगी में समझौता

PM Modi Netherlands Visit: भारत आएंगे 11वीं सदी के तमिल दस्तावेज, ASML-Tata डील भी हुई

Amsterdam: PM Modi की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत को अपनी ऐतिहासिक धरोहर वापस मिलने जा रही है। 11वीं सदी की चोल ताम्र पट्टिकाओं को भारत लाने के लिए दोनों देशों के बीच अहम समझौता हुआ है। ये करीब 1000 साल पुराने तमिल दस्तावेज हैं, जिनमें चोल साम्राज्य से जुड़ी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जानकारियां दर्ज हैं।

इन ताम्र पट्टिकाओं में 21 बड़ी और 3 छोटी तांबे की प्लेटें शामिल हैं। अधिकांश लेख तमिल भाषा में लिखे गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इनमें Rajendra Chola I और उनके पिता Rajaraja Chola I से जुड़ी अहम जानकारी दर्ज है।

19वीं सदी में विदेश पहुंची थीं पट्टिकाएं: PM Modi

विशेषज्ञों के अनुसार, 19वीं सदी के दौरान यूरोपीय देशों द्वारा भारत और एशिया में व्यापार और रिसर्च के समय ये ऐतिहासिक दस्तावेज विदेश ले जाए गए थे। अब इन्हें भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Tata Electronics और ASML के बीच बड़ी डील: PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में Tata Electronics और डच कंपनी ASML के बीच सेमीकंडक्टर और चिप टेक्नोलॉजी को लेकर अहम समझौता भी हुआ। ASML दुनिया की प्रमुख चिप मशीन बनाने वाली कंपनियों में गिनी जाती है, जबकि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को तेजी से बढ़ा रही है। इस समझौते को भारत के चिप मिशन के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

नीदरलैंड के राजा-रानी से मिले PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने द हेग में नीदरलैंड के राजा Willem-Alexander और रानी Máxima से भी मुलाकात की। दोनों देशों के बीच शिक्षा, तकनीक, डिजिटल इनोवेशन, ग्रीन एनर्जी और वाटर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। राजा और रानी ने पीएम मोदी के सम्मान में शाही भोज का आयोजन भी किया।

भारत में निवेश का सबसे अच्छा समय: PM Modi

द हेग में आयोजित CEO राउंड टेबल बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में निवेश और कारोबार के लिए यह सबसे बेहतर समय है। उन्होंने कहा कि टैक्स और लेबर कानूनों में सुधार के कारण भारत वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि 300 से ज्यादा डच कंपनियां पहले से भारत में काम कर रही हैं और आने वाले समय में दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

ये भी पढ़े: ICC T20 World Cup कप के हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, मिला 1 करोड़ का इनाम

Exit mobile version