
हुल दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सिदो-कान्हू की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई
Ranchi: इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए BJP प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संथाल विद्रोह के नायकों को नमन करते हुए कहा कि झारखंड के वीर सपूतों ने हुल क्रांति कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थी। यह विशेष दिन स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले आदिवासियों के संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को याद करने का है।
आज प्रदेश कार्यालय में हूल दिवस के अवसर पर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत करने वाले अमर शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद भैरव और फूलों-झानो सहित सभी वीरों को प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @idharampalsingh, प्रदेश महामंत्री व सांसद श्री @AdityaPdSahu व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया. pic.twitter.com/2XgTbJkBIk
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) June 30, 2022
उन्होंने सभी अनाम वीरों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के हूल में अपने प्राणों की आहुति दी।
श्रद्धांजलि देने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष गांगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,हेमन्त दास, सूरज चौरसिया,शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक, भूपेंद्र सिंह, भोगेन सोरेन, सूरज शाहदेव, सहित कई उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हूल दिवस या यूं कहें भारत में अंग्रजों के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई , जब झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रजों के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद किया और लगभग 20,000 क्रांतिकारी शहीद हुए।
देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सभी जनजातीय अमर सपूतों को उन्होंने कोटि – कोटि नमन किया।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने भोगनाडीह से अंग्रेजी शासन के अत्याचार के विरुद्ध अपने “हूल” से उनकी चूलें हिला देने वाले सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, फूलो-झानो समेत समस्त क्रांतिकारियों को हूल दिवस पर कोटि-कोटि नमन व जोहार किया।
उन्होंने कहा कि उनका बलिदान सदैव हमसबों को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने को प्रेरित करता रहेगा।