स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta ने आज कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक किया!

Ranchi: इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य में बढ़ते मामले और सरकार की तैयारियों से अवगत कराते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया जी को बताया कि वर्तमान में राज्य में 51 कोविड के मरीज है जो हल्के लक्षण के पाए गए है और होम आइसोलेशन में ही इलाजरत हैं.

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर है और नजर रखी हुई हैं, उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कोविड वैक्सीन, ब्लड सेपरेशन मशीन समेत अन्य संसाधनों का आग्रह किया!

Banna Gupta ने इस अवसर पर निम्न बिन्दुओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा हुई :-

  1. 9 अप्रैल को सभी डीसी, सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों और प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक
  2. 10 और 11 अप्रैल को सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कोविड की तैयारियों को लेकर मॉकड्रील
  3. राज्य में कोविड टीकाकरण की समीक्षा का निर्देश
  4. सभी जिलों में ऑक्सीजन की उपलब्धता, बेड की उपलब्धता, मेडिसिन की उपलब्धता, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की समीक्षा
  5. राज्य के प्रत्येक अस्पताल में मानवबल, चिकित्सकों की उपलब्धता और पारा मेडिकल कर्मियों की उपलब्धता की समीक्षा.

मंत्री Banna Gupta ने निम्न मुद्दों को झारखंड के तरफ से रखा जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया जी ने सकरात्मक पहल करने का आश्वासन दिया :-

  1. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया जी से ब्लड सेपरेशन मशीन की अधिस्थापना की मांग
  2. ICMR से खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और पाकुड़ में कोविड जाँच हेतु RTPCR लैब की स्वीकृति के लिए अनुरोध
  3. धनबाद और जमशेदपुर में नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज हेतु आग्रह
  4. PSA प्लांट के रख रखाव और मैन पावर को NHM की राशि से निर्गत करने का आग्रह
  5. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड को 50 हजार कोविड वैक्सीन देने का आग्रह

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version