HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

सामाजिक समरसता के राष्ट्रवादी चिंतक बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर: Deepak Prakash

Ranchi: Deepak Prakash: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज बूथ स्तर पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता एवम न्याय दिवस के रूप में मनाया।

युगों युगों के बाद धरती पर ऐसे महामानव का जन्म होता है: Deepak Prakash

सभी स्थानों पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र एवम प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गई।

बाबा साहब के व्यक्त्तिव एवम कृतित्व का स्मरण करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि युगों युगों के बाद धरती पर ऐसे महामानव का जन्म होता है ।

श्री प्रकाश ने कहा कि विषम परिस्थितियों से लड़ते हुए इतिहास रचने वाला व्यतित्व ही राष्ट्र और समाज केलिए आदर्श बनता है,लोगों की प्रेरणा बनता है।

वे समाज विशेष केलिए ही नही बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक केलिए प्रेरणापुंज हैं: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने अपने राष्ट्रवादी चिंतन से सामाजिक समरसता केलिए देश को एक नई दिशा दी। वे समाज विशेष केलिए ही नही बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक केलिए प्रेरणापुंज हैं।

नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर को उनकी 132वीं जयंती पर गिरिडीह के तीसरी स्थित वर्णवाल धर्मशाला में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की सोच लोकतंत्र की आवश्यक शर्त है। उनके विचार भारत के संविधान में स्पष्ट रेखांकित हुए हैं।आज भारत का लोकतंत्र संविधान के अनुरूप लगातार मजबूत हो रहा है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प पूरा होना बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रदेश कार्यालय में डॉ अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा एक दृढ़ संकल्प का दूसरा नाम है डॉ भीमराव अम्बेडकर जिन्होंने अमानवीय घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने की कोशिश की।

उन्होंने पीड़ित, शोषित समाज को शिक्षित बनो,संगठित रहो और जागृत बनो का संदेश दिया।

डॉ अम्बेडकर देश काल की सीमाओं से परे महामानव थे: Deepak Prakash

श्री सिंह ने कहा कि डॉ अम्बेडकर देश काल की सीमाओं से परे महामानव थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राय,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,सुबोध सिंह गुड्डू,हेमंत दास,सूरज चौरसिया, सरोज सिंह,अविनेश कुमार,शिवपूजन पाठक,गोपाल सोनी,लक्ष्मी कुमारी, योगेंद्र लाल,सुबोधकांत,आदि शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button