HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना जागृत कर झारखंड में एक नई क्रांति की नींव रखने का वक्त : Sudesh Mahto

पूरे राज्य में दी गई संताल हूल के महानायक सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि

रांची। Sudesh Mahto: अंग्रेजों के आधुनिक हथियारों को अपने तीर-धनुष के आगे झुकने पर मजबूर कर देने वाले महान क्रांतिकारी एवं हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिदो-कान्हू सहित अगणित वीर सपूतों के अविस्मरणीय बलिदान की बदौलत ही आज हम आजाद भारत में सांस ले रहें।

आज अपने ही राज्य में झारखंडी अपना अस्तित्व, अपनी पहचान की तलाश में हैं: Sudesh Mahto

शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदेश के मजदूर, किसान, नौजवान तथा वंचित वर्ग को हक दिलाकर ही दी जा सकती है। लेकिन आलम तो ये है कि आज अपने ही राज्य में झारखंडी अपना अस्तित्व, अपनी पहचान की तलाश में हैं। सरकार के कार्यों से ऐसा लग रहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, आंदोलनकारियों के सम्मान के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं।

आज परिस्थितियां विपरीत हैं। यह समय एकजुट होकर झारखंड एवं झारखंडियत के संरक्षण के लिए सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना जागृत कर एक नई क्रांति की नींव रखने का वक्त है।

Sudesh Mahto

उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने हातमा, रांची स्थित सिदो-कान्हू पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।

संताल हूल के दौरान वीर शहीद सिदो-कान्हू के नेतृत्व में हजारों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत दी: Sudesh Mahto

मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि सिपाही विद्रोह के वर्षों पूर्व झारखंड के वीर सपूतों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका। संताल हूल के दौरान वीर शहीद सिदो-कान्हू के नेतृत्व में हजारों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत दी। लेकिन इतिहास के पन्नों में झारखंड के वीर शहीदों को वो जगह, वो सम्मान नहीं मिला। आजसू पार्टी झारखंड के वीर सपूतों की संघर्ष गाथा को देश-दुनिया तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है और इसे लेकर निरंतर प्रयास भी जारी है।

Sudesh Mahto भी रणनीतियों एवं तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा बैठक कर रहें

डॉ. भगत ने जिलास्तरीय न्याय मार्च को लेकर कहा कि 13 अप्रैल को राज्य के सभी 24 जिलों में आजसू पार्टी के हज़ारों नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी सात सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय की ओर कूच करेंगे तथा झारखंड विरोधी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। कहा कि न्याय मार्च की व्यापक तैयारियां की गई है। केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो भी रणनीतियों एवं तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा बैठक कर रहें।

रांची में होने वाले न्याय मार्च को लेकर डॉ. भगत ने कहा कि रांची जिला के हजारों कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय की ओर मार्च करेंगे तथा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button