HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधायक Irfan Ansari बैठे धरना पर

भाजपा दलित आदिवासी एवं अल्पसंख्यक का अपमान करना बंद करें

Ranchi: जामताड़ा विधायक Dr. Irfan Ansari ने आज शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन धरने पर बैठकर भाजपा का जमकर विरोध किया। विधायक जी ने कहा कि भाजपा दलित आदिवासी एवं अल्पसंख्यक का अपमान करना बंद करें।

पूरे समाज में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश है: Dr. Irfan Ansari

अगर यह सम्मान नहीं दे सकती तो कम से कम अपमान ना करें। पूरे समाज में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश है। भाजपा ने जिस प्रकार के अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। साहिबगंज की घटना की मैं निंदा करता हूं परंतु किसी एक समाज को टारगेट कर उसे नीचा दिखाना सरासर गलत बात है। क्रिमिनल का कोई जात नहीं होता। ऐसे मानसिकता वाले लोगों को जात पात से जोड़कर समाज को गाली देना अच्छी बात नहीं है।

झारखंड की अपनी संस्कृति और अपनी विचारधारा है: Dr. Irfan Ansari

आगे विधायक जी ने कहा झारखंड में आरएसएस का एजेंडा नहीं चलेगा। झारखंड की अपनी संस्कृति और अपनी विचारधारा है। भाजपा वाले झारखंड को गुजरात या नागपुर ना बनाएं। नफरत की राजनीति यहां नही चलेगी। झारखंड में हम सभी लोग मिल जुल कर रहते हैं और सभी का सम्मान करते हैं। हम सभी लोग आपसी भाईचारे से रहते हैं और यही हमारी पहचान है। परंतु भाजपा वाले विपरीत मानसिकता के हैं और जानबूझकर गलत एजेंडा को ला कर झारखंड को बांटना चाहते हैं। इस तरह के किसी भी हथकंडे को सफल होने नहीं दिया जाएगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button