HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

शिबू सोरेन से मिलकर जामताड़ा विधायक डॉ Irfan Ansari ने आशीर्वाद लिया और उनका कुशलक्षेम जाना

Ranchi: इस दौरान गुरुजी ने डॉ इरफान अंसारी (Irfan Ansari) को पूरी आत्मीयता से स्नेह और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें पूरी निष्ठा से राज्यहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

मैं जब भी उनसे मिलता हूं तो मुझमें एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है: Irfan Ansari

गुरुजी से इस आत्मीय भेंट के दौरान डॉ इरफान अंसारी काफी भावुक हो गए। उन्होंने भेंट के बाद कहा की परम आदरणीय गुरुजी से मिलकर मैं काफी अभिभूत हूं। दया, करुणा, स्नेह, संघर्ष के प्रतिमूर्ति झारखंड निर्माता दिशोम गुरु परम आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी का सानिध्य और आशीर्वाद मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं जब भी उनसे मिलता हूं तो मुझमें एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मैं अपने अभिभावक गुरुजी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं: Irfan Ansari

उन्होंने जिस झारखंड के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर आजीवन लड़ाई लड़ी उस झारखंड के सपने को हमे साकार करना है। परम आदरणीय गुरुजी सिर्फ मेरे ही नहीं अपितु पूरे झारखंड के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। उनके जीवन से मुझे गरीब, असहायों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। मैं अपने अभिभावक गुरुजी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, मेरे बड़े भाई आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रत्येक झारखंडी के हित में कार्य कर रही है।

गुरुजी के आजीवन संघर्ष के कारण की झारखंड राज्य का निर्माण हुआ: Irfan Ansari

आज जो भाजपा के विधायक झारखंडी जनमानस के भावनाओं के विरुद्ध हमारी सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आते हैं उनके विधायक बनने में गुरुजी का बहुत बड़ा योगदान है। गुरुजी के आजीवन संघर्ष के कारण की झारखंड राज्य का निर्माण हुआ और ये लोग विधायक -सांसद बन पाए।

हमारी सरकार झारखंडी जनमानस के लिए काम कर रही है। मैं भाजपा वालों से कहना चाहता हूं की सदन में बेवजह हंगामा कर झारखंड की जनता के कार्यों को बाधित ना करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button