HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

शहीदों के संघर्ष तथा झारखंड गठन के उद्देश्य को समझने की जरुरत: Sudesh Mahto

विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, आक्रामकता एवं कुशल प्रबंधन से बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है

ईचागढ़/रांची: Sudesh Mahto: शहीदों की संघर्ष गाथा धरती पुत्रों को जुल्म और अन्याय से लड़ने की ताकत देता है। साथ ही अतीत में पुरखों के संघर्ष की याद भी दिलाता है।

स्वतंत्रता की लड़ाई में झारखंड के वीर सपूतों की भूमिका अतुलनीय है: Sudesh Mahto

झारखंड के सभी महानायकों की संघर्ष गाथा को स्कूलों एवं कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में भी शामिल किया जाना चाहिये, जिससे नई पीढ़ी वीर लड़ाकों की शहादत से वाकिफ़ हो सके। स्वतंत्रता की लड़ाई में झारखंड के वीर सपूतों की भूमिका अतुलनीय है। झारखंड की धरती ने ऐसे-ऐसे महान शौर्य और पराक्रमी पुत्रों को जन्म दिया है, जिन्हाेंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को अपने लहू से सींचा है।

उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने नीमडीह, ईचागढ़ में भूमिज आंदोलन के महानायक क्रांतिवीर गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।

बड़ी आबादी के मन के सवाल सुलझा पाए या नहीं, इसका मूल्यांकन जरूरी है: Sudesh Mahto

कहा कि जिन क्रांतिकारियों, वीर सपूतों को सामने रखकर झारखंड का गठन किया गया, उसके पीछे के संघर्ष और उद्देश्य को समझने की जरुरत है। जिन विषयों को लेकर इतनी बड़ी शक्ति एकत्रित हुई, असंख्य कुर्बानियां दी गई, इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी हम उन्हें स्थापित कर पाए या नहीं, बड़ी आबादी के मन के सवाल सुलझा पाए या नहीं, इसका मूल्यांकन जरूरी है।

Sudesh Mahto ने वीर शहीद गंगा नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

वीर शहीद गंगा नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी के लाल अमर शहीद गंगा नारायण सिंह ने सीमित संसाधनों तथा पारंपरिक हथियारों के साथ अंग्रेजों के आधुनिक हथियारों से लैस सेना का सामना कर भूमिज विद्रोह का बिगुल फूंका। झारखंड के वीर सपूतों से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, आक्रामकता एवं कुशल प्रबंधन से बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button